scriptAhmadabad News : आणंद व खेड़ा जिले के शिवालयों में बम बम भोले की गूंज | Ahmedabad News | Patrika News

Ahmadabad News : आणंद व खेड़ा जिले के शिवालयों में बम बम भोले की गूंज

locationअहमदाबादPublished: Mar 12, 2021 11:15:41 am

Submitted by:

Binod Pandey

आणंद के जागनाथ महादेव, वल्लभ विद्यानगर के ऊंकारेश्वर महादेव और करमसद के भावेश्वर महादेव, मृत्युंजय महादेव आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आणंद शहर के लोटेश्वर महादेव, धर्मेश्वर महादेव, कमलेश्वर महादेव, भावनाथ महादेव सहित शिव मंदिरों में महा पूजा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह के 4 घंटे के दौरान आणंद क्षेत्र में 80, 000 लीटर से अधिक दूध का अर्पण कर शिव का अभिषेक किया गया।

Ahmadabad News : आणंद व खेड़ा जिले के शिवालयों में बम बम भोले की गूंज

Ahmadabad News : आणंद व खेड़ा जिले के शिवालयों में बम बम भोले की गूंज

आणंद. जीवन और शिव के मिलन के पवित्र पर्व महाशिवरात्रि पर गुरुवार तड़के से ही शिव मंदिर घंटी की आवाज और हर हर महादेव के नाद से गुंजायमान होने लगे। श्रद्धालु शिवलिंग के दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक समेत लघुरुद्री पाठ और विभिन्न शिव प्रिय वस्तुओं से शिव को रिझाने के जतन में जुट गए। आणंद के जागनाथ महादेव, वल्लभ विद्यानगर के ऊंकारेश्वर महादेव और करमसद के भावेश्वर महादेव, मृत्युंजय महादेव आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आणंद शहर के लोटेश्वर महादेव, धर्मेश्वर महादेव, कमलेश्वर महादेव, भावनाथ महादेव सहित शिव मंदिरों में महा पूजा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुबह के 4 घंटे के दौरान आणंद क्षेत्र में 80, 000 लीटर से अधिक दूध का अर्पण कर शिव का अभिषेक किया गया। जागनाथ महादेव मंदिर में सुबह 9 बजे लघु रूद्र शुरू हुआ। वही आणंद शहर के सभी मंदिरों में रात 8 बजे के बाद चार प्रहर की महा पूजा का कार्यक्रम शुरू हुआ। उमरेठ में महादेव की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा पंचमुख महादेव जाकर विभिन्न स्थलों से होती हुई वापस लौटी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बलेव्या मेें बालेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की। यहां भंडारा का आयोजन किया गया। आणंद के जीतोडिया गांव स्थित महादेव और वाघासी गांव के प्राचीन शिव मंदिर समेत बोरसद, पेटलाद, खंभात, अंकलाव उमरेड, सुचित्रा आदि तहसीलों के शिव मंदिरों में भी भाव भक्ति के साथ पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र, गन्ने का रस, काला तिल आदि वस्तुओं से शिव को अभिषेक कर मनाने का खूब जतन किया। गुरुवार को महाशिवरात्रि होने से शिव भक्तों ने अपने घर महायज्ञ सहित शिव पूजा के कई कार्यक्रम आयोजित किए। कोरोना महामारी के कारण शिव मंदिरों में भीड़ नहीं हो इसके लिए भी कई मंदिरों में अभिषेक पुजारियों के हाथों किया गया। गुरुवार तड़के आणंद, नडियाद के गांवों के शिव मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कारण शिव मंदिर सुबह से ही बम बम भोले की गूंज से गुंजायमान होते रहे। दोपहर बाद महाआरती का आयोजन के साथ-साथ लघु रुद्र हुआ। मंदिरों में भक्तों की ओर से ठंडाई का वितरण किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो