script

Ahmadabad News : राजकोट महानगर पालिका के 21वें महापौर बने डव

locationअहमदाबादPublished: Mar 12, 2021 11:50:02 pm

Submitted by:

Binod Pandey

दोबारा सत्ता में आने के बाद भाजपा ने मनपा के पदाधिकारियों के नाम समन्वय समिति में तय करने के बाद शुक्रवार को घोषणा कर दी। इसके तहत महापौर, उपमहापौर, स्थाई समिति अध्यक्ष, दंडक समेत 12 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।

Ahmadabad News : राजकोट महानगर पालिका के 21वें महापौर बने डव

Ahmadabad News : राजकोट महानगर पालिका के 21वें महापौर बने डव

राजकोट. डॉ. प्रदीप डव को राजकोट शहर का महापौर बनाया गया है। उपमहापौर के तौर पर डॉ. दर्शिताबेन शाह की नियुक्ति की गई है। वहीं राजकोट मनपा की स्थाई समिति के अध्यक्ष पुष्कर पटेल बने हैं। महानगर पालिका में भाजपा को 72 में से 68 सीट मिली है। वहीं चार सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।

दोबारा सत्ता में आने के बाद भाजपा ने मनपा के पदाधिकारियों के नाम समन्वय समिति में तय करने के बाद शुक्रवार को घोषणा कर दी। इसके तहत महापौर, उपमहापौर, स्थाई समिति अध्यक्ष, दंडक समेत 12 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।

शासक पक्ष के नेता के रूप में विनू घवा और दंडक के तौर पर सुरेन्द्रसिंह वाला के नाम तय किए गए। शहर भाजपा प्रमुख कमलेश मिराणी ने सभी नामों की घोषणा की जिसके बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थाई समिति के 12 सदस्यों के नाम की भी घोषणा की गई।
महिलाओं ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी

राजकोट. धोराजी शहर के फरेणी रोड स्थित सोसायटी में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। महिलाओं ने खाली घड़े और बर्तन के साथ जुलूस निकालकर विरोध जताया। धोराजी क्षेत्र में पिछले करीब एक से डेढ़ महीने से पानी की विकट समस्या है। यहां पीने के पानी के लिए निवासियों को भटकना पड़ता है। एक घड़े पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है। निवासियों का आरोप है कि इस क्षेत्र की सोसायटियों में बुनियादी सुविधाओं का भी टोटा है। प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो