scriptAhmadabad News : बहुमत भाजपा का, लेकिन प्रमुख कांग्रेस से बनेगा | Ahmedabad News | Patrika News

Ahmadabad News : बहुमत भाजपा का, लेकिन प्रमुख कांग्रेस से बनेगा

locationअहमदाबादPublished: Mar 17, 2021 08:47:34 am

Submitted by:

Binod Pandey

पडधरी तहसील पंचायत में अजीब संयोग
टीडीओ के समक्ष प्रमुख, उपप्रमुख ने की दावेदारी

Ahmadabad News : बहुमत भाजपा का, लेकिन प्रमुख कांग्रेस से बनेगा

Ahmadabad News : बहुमत भाजपा का, लेकिन प्रमुख कांग्रेस से बनेगा

राजकोट. स्थानीय निकाय के चुनाव में भव्य विजय के बाद भाजपा कार्यकर्ता पूरे उमंग में हैं। मनपा के चुनाव के बाद महापौर, उप महापौर समेत पदाधिकारियों के नाम की घोषणा होने के बाद जिला पंचायतों के प्रमुख और उप प्रमुख समेत पदाधिकारियों के नाम पर भाजपा की संसदीय समिति ने मुहर लगा दी है। तहसील पंचायत के प्रमुख, उपप्रमुख के चयन के बाद राजकोट जिले की पडधरी तहसील पंचायत में अजीब संयोग बना है। यहां भाजपा के पास बहुमत होते हुए प्रमुख कांग्रस से बनेगा।

जानकारी के अनुसार पडधरी तहसील पंचायत में भाजपा को बहुमत मिला है। यहां 16 सीटों में से भाजपा को 11, कांग्रेस को 4 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट पर जीत मिली है। पडधरी तहसील में पंचायत के प्रमुख पद इस बार रोटेशन के अनुसार ढाई वर्ष के लिए ओबीसी महिला आरक्षित है। परंतु भाजपा में से एक भी महिला उम्मीदवार ओबीसी निर्वाचित नहीं हुई है। इसकी वजह से भाजपा को जीत को मिली है, लेकिन प्रमुख पद कांग्रेस के खाते में चला गया। पडधरी तहसील भाजपा के प्रमुख हठीसिंह जाडेजा ने बताया कि भाजपा से ओबीसी महिला के विजेता नहीं होने की वजह से कांग्रेस की टिकट पर चुनी गई सुनिता चौहाण को प्रमुख बनाना तय किया गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे पडधरी तहसील पंचायत कार्यालय से प्रमुख और उप प्रमुख के लिए फार्म भरा गया। किसी अन्य के उम्मीदवारी नहीं करने से दोनों पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो