scriptAhmadabad News : आणंद जिले की 6 नगर पालिकाओं में प्रमुख, उप प्रमुख पद निर्विरोध | Ahmedabad News | Patrika News

Ahmadabad News : आणंद जिले की 6 नगर पालिकाओं में प्रमुख, उप प्रमुख पद निर्विरोध

locationअहमदाबादPublished: Mar 17, 2021 09:40:47 am

Submitted by:

Binod Pandey

पक्ष नेता, दंडक और कारोबारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति

Ahmadabad News : आणंद जिले की 6 नगर पालिकाओं में प्रमुख, उप प्रमुख पद निर्विरोध

Ahmadabad News : आणंद जिले की 6 नगर पालिकाओं में प्रमुख, उप प्रमुख पद निर्विरोध

आणंद. जिले की नगर पालिकाओं के सामान्य चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के बाद मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें 6 नगर पालिकाओं में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव किया गया। आणंद नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंगलवार सुबह भाजपा के नेताओं और निर्वाचित पार्षद एकत्र हुए। इसके बाद चुने गए सभी पार्षद एक साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। यहां चुनाव अधिकारी जे सी दलाल की अध्यक्षता में चुनाव आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए पलकबेन वर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए सलीमशा दीवान ने उम्मीदवारी दर्ज कराई। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए रूपल बेन पटेल और उप प्रमुख के लिए छायाबेन झाला की उम्मीदवारी दर्ज की गई। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 36 और कांग्रेस उम्मीदवार को 14 मत मिले। निर्दलीय पार्षद महेश वसावा तटस्थ रहे। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद के रूप में रूपल बेन पटेल और उपाध्यक्ष पद पर छाया झाला को विजेता घोषित किया। भाजपा ने पालिका के नेता के तौर पर हेतलबेन दर्जी, सचेतक के रूप में दिपेन भाई पटेल और स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर सचिन पटेल की नियुक्ति की।
पार्षदों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका के चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद दीपक पटेल, शहर भाजपा प्रमुख मयूर पटेल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
वहीं बोरसद नगर पालिका में प्रांत अधिकारी की अध्यक्षता में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आयोजित हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर आरतीबेन पटेल और उपाध्यक्ष पद पर रंजीतसिंह परमार निर्विरोध चुने गए। सत्ता पक्षे के नेता के तौर पर पराग पटेल, स्थायी समिति की अध्यक्ष अपेक्षा बेन महिडा और सचेतकके तौर पर दीपक कुमार राणा की नियुक्ति की गई।
पेटलाद नगरपालिका में अध्यक्ष पद भाजपा की गीता बेन पटेल और उपाध्यक्ष गोविंद भाई तलपदा को मिला। यहां स्थायी समिति के अध्यक्ष न केतन गांधी और पार्टी के नेता के तौर पर भाविन पटेल की नियुक्ति की गई। सचेतक पद पर जल्पा शाह की नियुक्ति हुई।

खंभात नगर पालिका में भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए कामिनी गांधी और उप प्रमुख पद के लिए विजय सिंह परमार को मनोनीत किया और दोनों की जीत हुई। स्थायी समिति के अध्यक्ष अशोक पटेल, पार्टी के नेता राजेश कुमार राणा और सचेतक मनीष कुमार उपाध्याय चुने गए। सोजित्रा नगर पालिका में भाजपा के रजनीकांत पटेल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की ही कल्पना बेन मकवाना जीते। स्थायी समिति के अध्यक्ष जिमित भट्ट, पार्टी के नेता राहुल वाघरी और सचेतक अमरीश पटेल नियुक्त किए गए। उमरेठ नगर पालिका में भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद पर रमिलाबेन पटेल और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के ही रमेश भाई तलपदा नियुक्त किए गए। स्थायी समिति के अध्यक्ष ईश्वर परमार, पार्टी के नेता आनंदबेन वडोदिया और सचेतक गौरांग शाह पटेल बनाए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो