scriptAhmadabad News : गिरफ्तार तीनों आरोपियों का 12 दिन का रिमांड मंजूर | Ahmedabad News | Patrika News

Ahmadabad News : गिरफ्तार तीनों आरोपियों का 12 दिन का रिमांड मंजूर

locationअहमदाबादPublished: Mar 20, 2021 09:27:47 am

Submitted by:

Binod Pandey

जामनगर के एडवोकेट किरीट जोशी हत्या प्रकरण, आरोपियों की ओर से दलील करने के लिए एक भी वकील के तैयार नहीं होने की वजह से कोर्ट ने लीगल सेल से आरोपियों को वकील मुहैया कराया।

Ahmadabad News : गिरफ्तार तीनों आरोपियों का 12 दिन का रिमांड मंजूर

Ahmadabad News : गिरफ्तार तीनों आरोपियों का 12 दिन का रिमांड मंजूर

जामनगर. शहर के सीनियर वकील किरीट जोशी की तीन वर्ष पूर्व हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक गुप्त ऑपरेशन चलाकर फरार आरोपियों को गत दिनों कोलकाता से गिरफ्तार किया था। आरोपियों को जामनगर लाने क बाद पुलिस ने कोर्ट में तीनों को पेश कर 14 दिनों की रिमांड मांगी। कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद 12 दिन की रिमांड मंजूर की।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों अरोपियों का कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें एलसीबी को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की 14 दिनों की रिमांड मांगी। कानून के शिकंजे से आरोपी बच नहीं सके इसके लिए राजकोट के पूर्व जिला सरकारी वकील अनिल देसाई को विशेष केस में राज्य के कानून विभाग ने विशेष पीपी के रूप में नियुक्त किया था। इसके बाद अनिल देसाई जामनगर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के अधिकतम दिनों की रिमांड मंजूरी केलिए दलील की। दूसरी ओर आरोपियों की ओर से दलील करने के लिए एक भी वकील के तैयार नहीं होने की वजह से कोर्ट ने लीगल सेल से आरोपियों को वकील मुहैया कराया। इसके पहले एक सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद जामनगर पुलिस ने स्थानीय प्रशासन की मदद से तीनों आरोपियों को गत दिन कोलकाता से गिरफ्तार किया था।
यह था मामला
जामनगर के वकील किरीट जोशी की गत 24 अप्रेल, 2018 को देर रात टाउन हॉल जैसे भीड़-भड़क्का वाले क्षेत्र में निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अशोक जोशी की शिकायत पर सिटी बी डिवीजन पुलिस ने भू-माफिया जयेश पटेल और उसके गुर्गों की संलिप्तता के आधार पर जांच शुरू की थी। हत्या के आरोपियों मेंं अहमदाबाद के दिलीप ठक्कर, हार्दिक ठक्कर, जयंत गढ़वी का नाम शामिल था। मुख्य सूत्रधार जयेश पटेल विदेश भाग गया था, जबकि अन्य तीन आरोपी भी फरार थे। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, अब इन्हें जामनगर लाने की तैयारी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो