scriptAhmadabad News : मॉस्क के सवाल पर भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस के साथ भिड़ंत | Ahmedabad News | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmadabad News : मॉस्क के सवाल पर भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस के साथ भिड़ंत

शहर के ग्रीड चौराहे के पास ऐसा ही एक मामला सामने आया जब पुलिस ने बगैर मास्क पहने जा रहे युवकों को रोका और उनसे जुर्माना वसूला। इस पर युवकों के बचाव में आए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई।

अहमदाबादApr 10, 2021 / 04:40 pm

Binod Pandey

Ahmadabad News : मास्क के सवाल पर भाजपा कार्यकर्ता का पुलिस के साथ भिडंत

Ahmadabad News : मास्क के सवाल पर भाजपा कार्यकर्ता का पुलिस के साथ भिडंत

आणंद. कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रशासन निर्देश पालन कराने में मशक्कत कर रहा है, तो दूसरी ओर नियमों को तोडऩेवाले लोग भी प्रशासन के साथ भिडऩे को तैयार हो जाते हैं। शहर के ग्रीड चौराहे के पास ऐसा ही एक मामला सामने आया जब पुलिस ने बगैर मास्क पहने जा रहे युवकों को रोका और उनसे जुर्माना वसूला। इस पर युवकों के बचाव में आए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी नोंकझोंक हुई।

जानकारी के अनुसार आणंद शहर के ग्रीड चौराहे पर दो युवक पार्थ पटेल और ऋत्विक पटेल बगैर मास्क के जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर जुर्माना वसूला। रुपए नहीं होने पर युवकों ने किसी को फोन कर रुपए मंगवाए। इस दौरान पूर्व पार्षद हिमेश पटेल मुखी वहां पहुंच गए और युवकों को जुर्माना भरने के लिए मजबूर करने पर पुलिस के साथ बातचीत की। जिला भाजपा उप प्रमुख योगेश पटेल बापजी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी पुलिस पर आम लोगों को मास्क बाबत परेशान नहीं करने को कहा। महिला पीएसआई एम आर व्होरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढऩे के कारण शहर में ड्राइव के तहत दोनों युवकों से जुर्माना वसूला गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवकों ने पुलिस के साथ अभद्रता भी की। युवकों ने अपने पिता की पहचान पार्षद के रूप में देते हुए उत्तेजित होकर बात की।

Home / Ahmedabad / Ahmadabad News : मॉस्क के सवाल पर भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस के साथ भिड़ंत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो