scriptGujarat Hindi News : Ambaji : भाद्रपद पूर्णिमा: अंबाजी मंदिर में चढ़ावा घटा | Ahmedabad News | Patrika News

Gujarat Hindi News : Ambaji : भाद्रपद पूर्णिमा: अंबाजी मंदिर में चढ़ावा घटा

locationअहमदाबादPublished: Sep 22, 2021 10:17:43 pm

Submitted by:

Binod Pandey

मेला रद्द होने से गत वर्षों से आवक में 50 फीसदी की गिरावट

Gujarat Hindi News : Ambaji : भाद्रपद पूर्णिमा: अंबाजी मंदिर में चढ़ावा घटा

Gujarat Hindi News : Ambaji : भाद्रपद पूर्णिमा: अंबाजी मंदिर में चढ़ावा घटा

पालनपुर. बनासकांठा जिले की दांता तहसील में अरावली पर्वत शृंखलाओं में स्थित शक्तिपीठ आरासुरी माता अंबाजी मंदिर में भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर छह दिनों में भक्तों ने 72.54 लाख रुपए चढ़ाए। इस बार मंदिर में यह चढ़ावे की रकम गत वर्षों से करीब आधी है। प्रशासन ने इस बार कोरोना महामारी के कारण यहां आयोजित होने वाले मेला को पिछले साल की तरह ही रद्द कर दिया था, बताया गया कि इसी वजह से यह राशि आधी रह गई।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका में प्रशासन ने अंबाजी में भाद्रपद मेले को रद्द कर दिया था। हालांकि श्रद्धालुओं को माता मंदिर में दर्शन की छूट दी गई थी। प्रशासन ने दर्शन के लिए समय में बढोतरी भी की थी। यह छूट गत 15 से 20 सितम्बर तक लागू रही। इसमें श्रद्धालुओं को रात्रि डेढ़ बजे तक दर्शन की अनुमति दी गई थी। हालाांकि इस छह दिनों में 6 लाख श्रद्धालुओं ने माता अंबाजी मंदिर में दर्शन किया। भक्तों ने चढ़ावे में 72.54 लाख रुपए चढ़ाए। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह राशि गत वर्षों के चढ़ावे से लगभग आधी है। पिछले साल यह राशि 1.56 करोड़ रुपए थी। इसकी वजह मेला रद्द होना बताया गया।


Gujarat Hindi News : Ambaji : भाद्रपद पूर्णिमा: अंबाजी मंदिर में चढ़ावा घटा
80 सदस्यीय टीम ने गिनी रकम

मंदिर प्रशासन ने बताया कि चढ़ावे की राशि गिनती ट्रस्ट के कर्मचारियों समेत कॉलेज के विद्यार्थियों की 80 सदस्यीय टीम ने की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो