scriptgujarat : Weather : जामनगर जिले के जोडिया क्षेत्र में 3 घंटे में 6 इंच बारिश | Ahmedabad News | Patrika News

gujarat : Weather : जामनगर जिले के जोडिया क्षेत्र में 3 घंटे में 6 इंच बारिश

locationअहमदाबादPublished: Sep 24, 2021 09:45:34 am

Submitted by:

Binod Pandey

ध्रोल क्षेत्र में 2 इंच बारिश, जिले के 15 जलाशय ओवरफ्लो

jamnagar_rain_1.jpg
जामनगर. जिले में गुरुवार को फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया। इसमें जोडिया तहसील के कई क्षेत्रों में सुबह 3 घंटे में 6 इंच बारिश दर्ज की गई। इससे चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इस बारिश की वजह से नदी में बाढ़ का दृश्य दिखाई दे रहा है। वही ध्रोल क्षेत्र में भी 2 इंच बारिश दर्ज की गई है। स्थिति यह हो गई है कि डैम का दरवाजा खोल कर इसमें पानी छोड़ा जा रहा है। यहां के नदी नाले सब पानी से भर गए हैं।

जामनगर शहर में भी सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिले के अब तक 15 जलाशय छलक गए हैं। जामनगर जिले में कुल 25 जलाशय हैं। जिले के कई गांव में एक से डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई है।

जामनगर शहर के जोडिया में मात्र 3 घंटे में ही 6 इंच बारिश होने की वजह से चारों तरफ पानी दिखाई देने लगा। निचले क्षेत्रों में नाव चलाने की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके अलावा ध्रोल में भी बारिश शुरू हो गई। बुधवार देर रात से सुबह तक चारों तरफ बारिश कि पानी ही दिखाई दे रहा था। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को अलर्ट कर दिया गया। यहां के ज्यादातर जला से पहले से ही भरे हुए थे। रंगमती डेम का दरवाजा खोल कर इसमें पानी छोड़ा गया। उंड-दो डीएमके तीन दरवाजे खोलकर पानी छोडऩा पड़ा। निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो