scriptGujarat Hindi News : हड़ताल पर उतरे सिटी बस के कंडक्टर, प्रशासन ने निशुल्क बसें चलाई | Ahmedabad News | Patrika News

Gujarat Hindi News : हड़ताल पर उतरे सिटी बस के कंडक्टर, प्रशासन ने निशुल्क बसें चलाई

locationअहमदाबादPublished: Oct 23, 2021 10:12:30 pm

Submitted by:

Binod Pandey

टिकट मशीनों की खराबी के बावजूद जुर्माना वसूलने पर भड़के कंडक्टर

Gujarat Hindi News : हड़ताल पर उतरे सिटी बस के कंडक्टर, प्रशासन ने निशुल्क बसें चलाई

Gujarat Hindi News : हड़ताल पर उतरे सिटी बस के कंडक्टर, प्रशासन ने निशुल्क बसें चलाई

राजकोट. टिकट मशीन के खराब होने के बावजूद जुर्माना वसूली के विरोध में शनिवार को सुबह से कंडक्टरों ने हड़ताल करते हुए 90 रूट बंद कर दिए। सुबह 10.30 बजे तक सिटी बस शुरू नहीं होने पर यात्रियों के परेशान होने की खबर पर महानगर पालिका ने दो-तीन घंटे हड़ताल के बाद बगैर कंडक्टरों के ही बस सेवा शुरू कर दी। इससे यात्रियों को बगैर टिकट की यात्रा का मौका मिल गया। हालांकि दोपहर बाद मनपा आयुक्त अमित अरोड़ा ने टिकट किराया कलेक्शन एजेंसी की मौजूदगी में कंडक्टरों के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी। टिकट मशीन के संबंध में जरूरी निराकरण लाने के आयुक्त के आश्वासन के बाद समाधान हो गया। इसके बाद सभी कंडक्टर फर्ज पर हाजिर हो गए।
इससे पूर्व हाल में कंडक्टर को दिए गए टिकट मशीन के कारण उसे 10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया था। इससे कंडक्टरों में रोष पनप गया। प्रशासन के बेवजह कार्रवाई के तहत उन्हें निलंबित करने आदि कई मामलों को लेकर कंडक्टर नाराज थे। जिसे लेकर शनिवार को सुबह हड़ताल पर उतर गए। कंडक्टरों का कहना था कि वे लंबे समय से टिकट मशीन के खराब होने की शिकायत कर रहे थे, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई। इसके कारण यात्रियों को टिकट देने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। फिर भी मनपा अधिकारी चेकिंग के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एक कंडक्टर को 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया और निलंबित कर दिया। कंडक्टरों का आरोप है कि उनसे 200 रुपए का जुर्माना ऑन रेकर्ड लिया जाता है, इसके बाद 10 हजार रुपए वसूली कर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निलंबित कंडक्टरों को वापस बहाल करने की मांग की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो