अहमदाबाद

Gujarat Hindi News : आठ किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

राजकोट तहसील पुलिस स्टेशन के पीआई जे वी धोला को सूचना मिली थी कि बाहर के जिले का एक व्यक्ति मादक पदार्थ की बिक्री करने आने वाला है। पुलिस ने सूचना के आधार पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान प्रद्युम्न ग्रीन सिटी बिल्डिंग के पीछे आरोपी युनुस सुमरा थैला लिए पहुंचा।

अहमदाबादOct 24, 2021 / 12:29 pm

Binod Pandey

Gujarat Hindi News : आठ किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

राजकोट. तहसील पुलिस ने 56 हजार रुपए कीमत की आठ किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बोटाद जिले के गढडा (स्वामीका) का रहने वाला बताया गया है और इलेक्ट्रिक के काम की ओट में गांजे की खरीद-बेच का काम करता था।
जानकारी के अनुसार राजकोट तहसील पुलिस स्टेशन के पीआई जे वी धोला को सूचना मिली थी कि बाहर के जिले का एक व्यक्ति मादक पदार्थ की बिक्री करने आने वाला है। पुलिस ने सूचना के आधार पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान प्रद्युम्न ग्रीन सिटी बिल्डिंग के पीछे आरोपी युनुस सुमरा थैला लिए पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर आठ किलो गांजा बरामद किया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिछले छह महीने से वह राजकोट समेत अन्य जिलों में नशीले पदार्थ की बिक्री का काम करता था। इससे पहले भी वह राजकोट शहर के अलग-अलग जगहों में नशीला पदार्थ पहुंचाता था। अहमदाबाद के जुहापुरा और ढसामा में दूसरे अपराधों में भी संलिप्तता कबूली।

Home / Ahmedabad / Gujarat Hindi News : आठ किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.