scriptGujarat Hindi News : आज से आठ दिनों तक जन्मदिन पर निशुल्क रोप-वे की यात्रा | Ahmedabad News | Patrika News

Gujarat Hindi News : आज से आठ दिनों तक जन्मदिन पर निशुल्क रोप-वे की यात्रा

locationअहमदाबादPublished: Oct 24, 2021 12:53:58 pm

Submitted by:

Binod Pandey

गिरनार में रोप-वे शुरू हुए एक साल पूरा होने के उपलक्ष में पर्यटकों को उनके जन्मदिन पर यह उपहार दिया जाएगा। इसके तहत जिस पर्यटक का जन्मदिन 24 से 31 अक्टूबर के बीच होगा उन्हें रोप-वे का निशुल्क सफर का मौका दिया जाएगा। यात्रियों को अपने जन्मदिन को कोई भी सरकारी प्रमाण दिखाना होगा।

Gujarat Hindi News : आज से आठ दिनों तक जन्मदिन पर निशुल्क रोप-वे की यात्रा

Gujarat Hindi News : आज से आठ दिनों तक जन्मदिन पर निशुल्क रोप-वे की यात्रा

राजकोट. जूनागढ़ जिले के गिरनार रोप-वे पर रविवार से 31 अक्टूबर जिनका भी जन्मदिन होगा, कंपनी की ओर से उन्हें निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया जाएगा। रोप-वे संचालक उषा ब्रेको कंपनी की ओर से इस संबंध में बताया गया कि गिरनार में रोप-वे शुरू हुए एक साल पूरा होने के उपलक्ष में पर्यटकों को उनके जन्मदिन पर यह उपहार दिया जाएगा। इसके तहत जिस पर्यटक का जन्मदिन 24 से 31 अक्टूबर के बीच होगा उन्हें रोप-वे का निशुल्क सफर का मौका दिया जाएगा। यात्रियों को अपने जन्मदिन को कोई भी सरकारी प्रमाण दिखाना होगा।

गोंडल के समीप खेत से 27.43 लाख का मिलावटी घी जब्त
राजकोट. गोंडल सिटी पुलिस ने राजकोट हाइवे पर एक होटल के समीप खेत स्थित गोदाम से 27.43 लाख रुपए की 12 हजार 738 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी का जत्था जब्त किया है। घी का नमूना परीक्षण के लिए लेबोरेट्री भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार राजकोट जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा की सूचना पर गोंडल सिटी पुलिस ने पेट्रोलिंग शुरू की थी, इसी दौरान गोंडल निवासी और हाइवे के समीप भवान गजेरा के खेत गोदाम में छापेमारी की गई। यहां गोंडल के भोजराजपुरा कुंभारवाडा में रहने वाला हरसुखभाई परमार एक ब्रांड नाम से घी बना रहा था। पुलिस ने घी जब्त कर नमूना जांच के लिए भेजा है।

सौराष्ट्र में कृषि के लिए बिजली की कमी, विधायक ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार
राजकोट. राज्य में हाल में हुए बिजली संकट के कारण सौराष्ट्र पर भी इसका असर हुआ। राजकोट समेत समग्र सौराष्ट्र में बिजली कटौती के कारण किसानों को खेती कार्य के लिए बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा। इधर, राजकोट के विधायक गोविंदभाई पटेल ने ऊर्जा मंत्री कनू देसाई और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बातचीत कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि गुजरात में थर्मल आधारित बिजली उत्पादक इकाइयों में अभी तक कोयले की कमी थी, जो अब ज्यादातर दूर कर ली गई है। सभी कोयला आधारित इकाइयों में कोयला पहुंचने लगा है। शनिवार शाम तक परिस्थिति सुधरने की मुख्यमंत्री ने बात कही। विधायक ने कहा कि इससे किसानों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो