scriptGujarat News : Vadodra : सरदार एस्टेट से वृंदावन चार रास्ते तक प्रस्तावित फ्लाइओवर का विरोध | Ahmedabad News | Patrika News

Gujarat News : Vadodra : सरदार एस्टेट से वृंदावन चार रास्ते तक प्रस्तावित फ्लाइओवर का विरोध

locationअहमदाबादPublished: Oct 30, 2021 10:43:04 pm

Submitted by:

Binod Pandey

कांग्रेस ने महापौर और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, अन्य जगह पर ब्रिज बनाने की मांग

Gujarat News : Vadodra : सरदार एस्टेट से वृंदावन चार रास्ते तक प्रस्तावित फ्लाइओवर का विरोध

Gujarat News : Vadodra : सरदार एस्टेट से वृंदावन चार रास्ते तक प्रस्तावित फ्लाइओवर का विरोध

वडोदरा महानगर पालिका की ओर से सरदार एस्टेट से वृंदावन चार रास्ते तक फ्लाइओवर ब्रिज बनाने का निर्णय किया गया है। मनपा के इस निर्णय का कांग्रेस ने यह कहते हुए विरोध किया है कि इस स्थल पर ब्रिज की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने कहा है कि शहर के कई अन्य ट्रैफिक समस्या वाले जंक्शन है, जहंा फ्लाइओवर ब्रिज की जरूरत है।
कांग्रेस ने मेयर और मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर बताया है कि वडोदरा के वुडा सर्किल-कारेलीबाग, छाणी जकातनाका-नर्मदा कैनाल के समीप, भूतडी झापा आदि स्थलों पर रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होती है। इन क्षेत्रों में फ्लाइओवर ब्रिज बनने से ट्रैफिक समस्या का समाधान हो सकता है। पत्र में बताया गया कि सरकार के म्युनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के ग्रांट से वडोदरा में छह फ्लाइओवर बनाने की बात कही है। उन्होंने फ्लाइओवर बनने के स्थल का चयन करने के लिए सेंट्रल रोड रिसर्च इस्ट्टीयूट (सीआरआरआई) को सर्वे का काम सौंपने की मांग की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरदार एस्टेट वृंदावन चार रास्ता तक ब्रिज बनाने के लिए लोगों की राय नहीं ली गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंजीनियरों को यह पता नहीं है कि इस स्थल का क्यों चयन किया गया है। वडोदरा में हाल गेंडा सर्किल से मनीषा चौराहे तक का फ्लाइओवर ब्रिज का काम चालू है। सितम्बर, 2022 तक काम पूरा करने के लिए मनपा को 130 करोड़ रुपए का प्रबंध करना होगा। इसके लिए वित्तीय प्रावधान नहीं किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो