अहमदाबाद: ओढव के मकान से मिले एक ही परिवार के चार लोगों के शव, हत्या की आशंका
Ahmedabad, Odhav, 4 dead body found in house, murder, crime मृतकों में दो महिला, एक बालिका व एक बालक शामिल, परिवार का मुखिया गायब, शरीर पर तीक्ष्ण हथियार के निशान
अहमदाबाद
Published: March 29, 2022 10:06:50 pm
अहमदाबाद. शहर के ओढव इलाके में विराटनगर स्थित दिव्यप्रभा सोसाइटी के एक मकान में मंगलवार देर शाम एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने की घटना सामने आई है। पुलिस को इस मामले में हत्या की आशंका है। परिवार का मुखिया गायब है जिससे उसकी तलाश शुरू की गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके के पुलिस उपायुक्त अचल त्यागी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना का पता चलते ही आस-पास के लोग एकत्र हो गए।
शवों की स्थिति देख पुलिस को आशंका है कि यह घटना कुछ दिन पहले की हो सकती है। इस कारण शवों को पहचानने में भी परेशानी हो रही है। घर से बरामद हुए चार शवों में दो महिलाओं, एक बालिका व एक बालक के हैं। ये एक ही परिवार के सदस्य हैं जिसमें महिला उसकी दो बच्चे और दादी शामिल हैं।
उपायुक्त त्यागी ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनल मराठी, सुभद्रा मराठी, प्रगति मराठी और बालक गणेश मराठी के रूप में की गई है। शवों पर तीक्ष्ण हथियारों से वार के निशान मिले हैं जिससे इनकी हत्या किए जाने की आशंका है। इस मामले में परिवार का मुखिया विनोद मराठी गायब है। इससे आशंका है कि शव बरामदगी मामले में उसकी लिप्तता हो सकती है। पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी है। जांच जारी है।
सूत्रों का कहना है कि यह परिवार बीते करीब दो सप्ताह से पहले ही यहां रहने आया था। किसी बात पर हुए विवाद के चलते यह घटना सामने आई है।

अहमदाबाद: ओढव के मकान से मिले एक ही परिवार के चार लोगों के शव, हत्या की आशंका
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
