अहमदाबाद

अहमदाबाद में 12 वर्षीय बालक समेत चार ने की आत्महत्या

शहर में अलग अलग जगहों की घटनाएं

अहमदाबादJul 05, 2020 / 11:05 pm

Omprakash Sharma

अहमदाबाद में 12 वर्षीय बालक समेत चार ने की आत्महत्या

अहमदाबाद. शहर में अलग अलग घटनाओं में 12 वर्षीय एक बालक समेत चार जन ने आत्महत्या कर ली। नन्ही आयु में बच्चे के आत्महत्या किए जाने के संबंध में कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच कर है। की जांच की जा रही है। एक युवक ने आर्थिक तंगी से त्रस्त होकर फांसी लगाई है।
शहर के ओढव क्षेत्र स्थित आदिनाथनगर में रहने वाले 12 वर्षीय एक बालक ने शुक्रवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नन्ही आयु में आत्महत्या किए जाने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा मेघाणीनगर में रहने वाले 35 वर्षीय प्रकाश पटणी ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मेघाणीनगर पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया है कि आर्थिक कारणों से प्रकाश ने यह कदम उठाया है। शहर के माधवपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय तेजा सोलंकी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माधवपुरा पुलिस के अनुसार पत्नी से अनबन होने के बाद यह कदम उठाया है। स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। इसके अलावा सरखेज में 21 वर्षीय एक युवती ने अज्ञात कारणों से शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.