तीन युवकों ने की आत्महत्या
अहमदाबादPublished: Jul 14, 2020 10:19:08 pm
अहमदाबाद में अलग अलग क्षेत्रों में..
तीन युवकों ने की आत्महत्या
अहमदाबाद. शहर में अलग अलग क्षेत्रों में तीन युवकों ने आत्महत्या कर ली। तीनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित पुुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार वेजलपुर में चामुंडा नगर निवासी शंकरभाई ठाकोर (28) ने सोमवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वेजलपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके अलावा निकोल निवासी जयेश गजेरा (38) ने भी रविवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निकोल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जबकि वाल निवासी चिराग पंड्या (35) ने भी सोमवार को अपने घर में ही आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व चिराग ने एक पत्र भी लिखा है। लिखे गए पत्र की पुष्टि की जा रहीहै। रामोल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अहमदाबाद शहर के अलग अलग क्षेत्रों में सामने आए तीनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।