scriptअहमदाबाद में पांच डिग्री बढ़ा पारा, कड़े हुए गर्मी के तेवर | Ahmedabad, Temperature, Saurastra, Rajkot, Amreli | Patrika News

अहमदाबाद में पांच डिग्री बढ़ा पारा, कड़े हुए गर्मी के तेवर

locationअहमदाबादPublished: May 31, 2023 10:31:48 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

सौराष्ट्र कच्छ के कुछ इलाकों में आज भी बारिश की संभावना

अहमदाबाद में पांच डिग्री बढ़ा पारा, कड़े हुए गर्मी के तेवर

अहमदाबाद में पांच डिग्री बढ़ा पारा, कड़े हुए गर्मी के तेवर

Ahmedabad. शहर में एक बार फिर गर्मी के तेवर कड़े होने लगे हैं। मंगलवार की तुलना में बुधवार को करीब पांच डिग्री सेल्सियस तापमान Degree Celsius temperatureबढ़ा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी सौराष्ट्र एवं कच्छ के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
अहमदाबाद शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था जो बुधवार को 41 डिग्री पर पहुंच गया। एक साथ बढ़ी गर्मी के कारण दोपहर के समय लोग परेशान दिखाई दिए। प्रदेश में सबसे अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान सौराष्ट्र के भावनगर शहर में दर्ज किया गया। इसके अलावा राजकोट एवं अमरेली में 41.5, सुरेंद्रनगर, वडोदरा एवं गांधीनगर में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार राजकोट एवं कच्छ के कुछ-कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। समुद्र तटीय इलाकों में गुरुवार को गर्मी बढऩे की भी आशंका जताई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो