scriptवेरावल में 1800 वृक्ष काटने का आरोप | Allegation of cutting 1800 trees in Veraval | Patrika News

वेरावल में 1800 वृक्ष काटने का आरोप

locationअहमदाबादPublished: Sep 20, 2021 11:02:34 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

टाउनहॉल, शॉपिंग मॉल निर्माण के लिए
 

वेरावल में 1800 वृक्ष काटने का आरोप

वेरावल में 1800 वृक्ष काटने का आरोप

वेरावल. गिर सोमनाथ जिले की वेरावल-प्रभास पाटण नगर पालिका की ओर से वेरावल में टाउनहॉल व शॉपिंग मॉल के निर्माण के लिए 1800 वृक्ष काटने का सामाजिक कार्यकर्ता विजय सागर ने आरोप लगाया है।
उनके अनुसार वेरावल शहर में श्रीपाल रोड पर श्रीश्री पार्क के सदस्यों को पौधे रोपने की जिम्मेदारी वेरावल-प्रभास पाटण नगर पालिका की ओर से वर्ष 2008 में सौंपी गई। वेरावल-प्रभास पाटण नगर पालिका की ओर से किए निर्णय के अनुरूप क्षेत्र में टाउनहॉल व शॉपिंग मॉल के निर्माण का निर्णय किए जाने के बाद जेसीबी मशीन से पूर्व में करीब 200 वृक्ष काटे गए।
उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने वृक्ष नहीं काटने का निर्देश दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता विजय सागर ने आरोप लगाया है कि सत्ता परिवर्तन के बाद 3 जेसीबी मशीन व पुलिस टीम की मदद से सभी वृक्ष काट दिए गए। मौके पर पहुंचे नागरिकों को भी रोक दिया गया। इस कारण नागरिकों ने रोष जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो