script

Rajyasabha : अल्पेश व धवल का कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा

locationअहमदाबादPublished: Jul 05, 2019 10:29:46 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

राज्यसभा उपचुनाव

Rajya sabha

Rajyasabha : अल्पेश व धवल का कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा

गांधीनगर. राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से व्हीप जारी होने के बाद भी अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला ने विरोध में मतदान किया। बाद में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी को कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।
अल्पेश ठाकोर ने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से पार्टी में उनके साथ दुव्र्यवहार किया जाता था। उनका अपमान किया जा रहा था। अब अपने समाज और गरीब वंचितों को लाभ दिलाने के लिए लड़ेंगे। जनता के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में केंद्रीय नेतृत्व का अभाव है। कांग्रेस एक डूबती नैया है। वहीं धवलसिंह झाला ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जनता के कार्य करने की इच्छा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कांग्रेस के विधायक पद से वे इस्तीफा दे रहे हैं।
उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने राज्यसभा उपचुनाव में मतदान के बाद प्रतिक्रिया दी कि संविधान को बचाने की उनकी लड़ाई है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा साजिश रच रही है। कांग्रेस के दो विधायकों को लगातार भयभीत करने का भाजपा ने प्रयास किया। हमारे विधायकों को लोभ लालच दिया गया।
कांग्रेस के चुनाव ऑब्जर्वर विधायक अश्विन कोटवाल ने बताया कि पार्टीके व्हीप का उल्लंघन करने पर इन दोनों विधायकों के चुनाव लडने पर भी रोक लग सकती है। उधर, पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर ने कहा कि दोनों ही विधायकों ने जनता व कांग्रेस को धोखा दिया है। उन्होंने अपने निजी स्वार्थ के लिए सबके साथ धोखा किया है। जनता उनको सबक सिखाऐगी।

ट्रेंडिंग वीडियो