इस बैठक में ठाकोर मौजूद नहीं थे, लेकिन बैठक के बाद झाला ने कहा कि दोनों संगठनों की बैठक में उन्हें और ठाकोर को भाजपा में शामिल होने की मंजूरी दी गई है।
ठाकोर और उनके सहयोगी झाला ने गत ५ जुलाई को राज्यसभा चुनाव में भाजपा के लिए क्रॉसवोटिंग की थी। क्रॉस वोटिंग करने के बाद दोनों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
हालांकि उधर प्रदेश भाजपा को पार्टी हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार है। ठाकोर और झाला इस्तीफा देने के बाद से भाजपा में शामिल होने की जुगत में है। इसके लिए उनके समर्थक भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे भी थे, लेकिन प्रदेश भाजपा ने इन दोनों नेताओं को पार्टी में प्रवेश के लिए थोड़ा इंतजार करने को कहा है। भाजपा फिलहाल इन दोनों को पार्टी में लेने को उतावली नहीं है।
वर्ष २०१७ के राज्य विधानसभा के चुनाव में अल्पेश ने कांग्रेस का दामन थामा था। कांग्रेस ने उन्हें कई अहम पद दिए, लेकिन लोकसभा चुनाव से करीब छह महीने पहले से ठाकोर सहित कुछ नेताओं में असंतोष दिखा।
अब राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने के बाद ठाकोर व झाला भाजपा में आने को इच्छुक हैं।