अहमदाबाद

अहमदाबाद में अब ब्रिज का नाम भी ‘आत्मनिर्भर गुजरात’

AMC, Ahmedabad city, Flyer over bridge name Aatmanirbhar Gujarat, Gujarat -अंजली फ्लायओवर का नाम सुषमा स्वराज फ्लायओवर, इनकम टैक्स फ्लायओवर जेटली के नाम

अहमदाबादAug 13, 2020 / 09:24 pm

nagendra singh rathore

अहमदाबाद में अब ब्रिज का नाम भी ‘आत्मनिर्भर गुजरात’

अहमदाबाद. कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत की है। इसके तर्ज पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी आत्मनिर्भर गुजरात अभियान छेड़ा है।
ये योजना गुजरात के लोगों, छोटे व्यवसायियों को मदद देने के लिए शुरू की गई है, उधर इसी बीच गुरुवार को अहमदाबाद शहर में अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से राणिप इलाके में बने रेलवे ओवर ब्रिज का नामकरण ‘आत्मनिर्भर गुजरात फ्लायओवर ब्रिज’ कर दिया गया है। । अब यह ब्रिज इस योजना के नाम से जाना जाएगा।
अहमदाबाद महानगर पालिका की हुई स्टैंडिग कमेटी की बैठक में शहर के पांच नव निर्मित ब्रिजों के नामकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। बीते एक वर्ष में यह ब्रिज बनकर तैयार हुए हैं। कई शुरू भी हो गए हैं, लेकिन इनका नामकरण बाकी था।
अहमदाबाद मनपा की स्थाई समिति के अध्यक्ष अमूल भट्ट ने इन ब्रिजों के नामकरण की संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि शहर के अंजलि चौराहा इलाके में बने फ्लायओवरब्रिज का नाम सुषमा स्वराज फ्लायओवर ब्रिज रखा गया है। शहर के बापूनगर में दिनेश चैम्बर चार रास्ते पर बने फ्लाय ओवरब्रिज का नाम महाराणा प्रताप फ्लाय ओवरब्रिज वहीं शहर के हाटकेश्वर चार रास्ते पर बने फ्लाय ओवरब्रिज (फोर लेन) का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज फ्लाय ओवर रखा गया है। इनकम टैक्स फ्लाय ओवरब्रिज (फोरलेन) का नाम अरुण जेटली फ्लाय ओवरब्रिज रखा गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.