scriptगुजरात के चुनाव में ‘अमेठी’-‘रायबरेली’ की गूंज | Amethi in the election of Gujarat - echo of Rae Bareli | Patrika News

गुजरात के चुनाव में ‘अमेठी’-‘रायबरेली’ की गूंज

locationअहमदाबादPublished: Nov 14, 2017 10:31:07 pm

गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। मतदाताओं को लुभाने के लिए दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस की ओर से पुरजोर कोशिशें शु

'Amethi' in the election of Gujarat - echo of 'Rae Bareli'

‘Amethi’ in the election of Gujarat – echo of ‘Rae Bareli’

अहमदाबाद।गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। मतदाताओं को लुभाने के लिए दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस की ओर से पुरजोर कोशिशें शुरू हो गई हैं। चुनाव बेशक गुजरात में होने जा रहे हों, लेकिन यहां उत्तरप्रदेश के ‘अमेठी’ और ‘रायबरेली’ की भी गूंज हो रही है।

विकास के पागल होने के कांग्रेसी प्रचार की काट भाजपा ने सीधे कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र के विकास को लेकर कटाक्ष करते हुए निकाली है। इसके साथ ही दोनों ही पार्टियों में जुबानी जंग तीखी होने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी वीडियो वॉर भी शुरू हो गया है।

जुबानी जंग में तो भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व अन्य नेता अमेठी और रायबरेली के विकास पर सवाल पूछ ही रहे हैं, लेकिन इसके साथ युवाओं तक यह बात पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया फेसबुक व ट्विटर का भी सहारा लिया है। फेसबुक पर भाजपा ने जीतेगा विकास, जीतेगा गुजरात नाम से ढाई मिनट के ‘अमेठी-रायबरेली मॉडल वर्सेज पुंसरी मॉडल’ शीर्षक से वीडियो वायरल करते हुए कांग्रेस को गुजरात के विकास को पागल कहने कहे जाने को जबाव दिया है।

इसमें उत्तरप्रदेश के अमेठी और रायबरेली के विकास की तुलना गुजरात के साबरकांठा जिले के मॉडल गांव पुंसरी से की गई है। जो राज्य ही नहीं देश का भी मॉडल गांव है, जिसमें वाईफाई सुविधा से लेकर आरओ प्लांट और बस सर्विस की सुविधा तक है। इसके अलावा व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, युवाओं के साक्षात्कार के जरिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।

भाजपा के तीखे व कटाक्ष करने वाले वीडियो के जबाव में कांग्रेस ने ‘हूं छुं पाक्को गुजराती-मै हूं पक्का गुजराती’ नाम से वीडियो वायरल किए हैं। इसमें भाजपा के विकास के दावों पर कटाक्ष किया है। इसके अलावा गुजरात मॉडल एक्सपोज टैग के जरिए कैग रिपोर्ट के हवाले से गुजरात के मॉडल को अपने तरीके से लोगों के समक्ष रखा है। ‘धन्यवाद मोटा साहेब’ वीडियो के जरिए गुजरात के विकास, टूटे रोड, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा के दावों पर हमला बोला है।


अरुणाचल भारत का हिस्सा, किसी अन्य का विचार मायने नहीं रखता : रक्षा मंत्री

केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है। दलाई लामा व तिब्बतियों के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन की नारागजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अरुणाचल भारत का हिस्सा है और इस मुद्दे पर किसी अन्य का विचार भारत के लिए कोई चिंता की बात नहीं है।

भाजपा मीडिया सेन्टर में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वे खुद अरुणाचल सीमा पर गईं थीं, वहां पर कोई समस्या नहीं है, यह हमारा इलाका है, हम वहां जाएंगे। रक्षा मंत्री के गत 5 नवम्बर के अरुणाचल प्रदेश के फॉरवर्ड सैन्य पोस्ट पर जाने के एक दिन बाद चीन ने उनकी यात्रा पर विरोध जताते हुए इसे विवादित क्षेत्र बताया था। दो देशों के बीच के संबंंध किसी एक मुद्दे पर बनते या टूटते नहीं है। सभी विषय का एक अपना वजन होता है।

पाकिस्तान के फांसी की सजा पाए भारतीय कैदी कुलभूषण जादव से उनकी पत्नी को मिलने की इजाजत देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत ने जादव को वापस लाने के पूरे प्रयास किए। यह मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में लंबित है और भारत अपने पूरे प्रयास में लगा है जिससे जावद की रिहाई हो सके।

नगेन्द्र सिंह

ट्रेंडिंग वीडियो