अहमदाबाद

अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, कांग्रेस की चार-चार पीढ़ी गरीबी हटा नहीं सकी

– 70 वर्ष तक गरीबी नहीं हटा सकी कांग्रेस

अहमदाबादApr 15, 2019 / 12:43 am

Uday Kumar Patel

अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, कांग्रेस की चार-चार पीढ़ी गरीबी हटा नहीं सकी

 
गांधीनगर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गरीबी हटाने को लेकर कांग्रेस की पूर्ववती सरकारों पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की चार-चार पीढ़ी गरीबी हटा नहीं सकी। नेहरू से ऐसा नहीं हो सका, इंदिरा गांधी गरीबी नहीं हटा सकीं, सोनिया-मनमोहन की सरकार ने कुछ भी नहीं किया और अब राहुल गांधी इसके लिए प्रयास कर रहे है। 70 वर्ष तक कांग्रेस गरीबी नहीं हटा सकी और अब फिर से गरीबी हटाने चले हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ 5 वर्ष में गरीबी हटाने का प्रयास किया। देश के 7 करोड़ गरीबों के घर सिलैण्डर पहुंचाया। 8 करोड़ गरीबों के घर शौचालय दिया। ढाई करोड़़ को घर दिया वहीं 50 करोड़ गरीबों को स्वास्थ्य का पूरा खर्च दिया। देश के अंदर परिवर्तन की शुरआत मोदी ने की है।
देश को महासत्ता बनाने का चुनाव

शाह ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति को चुनने का चुनाव नहीं है। यह चुनाव सिर्फ नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नहीं बल्कि देश को महासत्ता बनाकर विश्व का अग्रणी देश बनाने का चुनाव है। उन्हें दिया गया मत मोदी को फिर से पीएम बनाएगा
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.