scriptगुजरात से अमित शाह, पाटिल बनाए जा सकते हैं मंत्री | Amit Shah C R Patil may be inducted in Modi Cabinet | Patrika News

गुजरात से अमित शाह, पाटिल बनाए जा सकते हैं मंत्री

locationअहमदाबादPublished: May 30, 2019 05:04:56 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

Amit Shah, C R Patil, Modi cabinet

गुजरात से अमित शाह, पाटिल बनाए जा सकते हैं मंत्री

अहमदाबाद. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पहली बार नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के सदस्यों का शपथग्रहण समारोह 30 मई को होना है।
लगातार दूसरी बार सभी 26 सीटें देने वाले गुजरात से फिलहाल दो लोकसभा सांसदों के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की पूरी संभावना है।
इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ पूरे देश में इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज करने वाले नवसारी लोकसभा सीट से सांसद सी आर पाटिल भी शामिल हैं।
पार्टी में नंबर दो होने के कारण ५४ वर्षीय शाह को अहम मंत्रीपद दिए जाने के आसार हैं। शाह गुजरात सरकार में मोदी के अधीन गृह राज्य मंत्री के पद पर रह चुके हैं। शाह वर्ष 2017 में राज्यसभा के सांसद चुने गए, लेकिन उन्हें इस बार के लोकसभा चुनाव में गांधीनगर की प्रतिष्ठित सीट से चुनाव लड़ाया गया। इस सीट से भाजपा के वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी छह बार और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक बार सांसद रह चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो