scriptअमित शाह के पास ३० करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, हाथ में २० हजार, नहीं है कार | Amit shah have 30 crore proterty, not a car | Patrika News

अमित शाह के पास ३० करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, हाथ में २० हजार, नहीं है कार

locationअहमदाबादPublished: Mar 30, 2019 11:10:39 pm

पत्नी के पास ८ करोड़ से ज्यादा की, गांधीनगर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए भरे नामांकन-पत्र के साथ दिए शपथ-पत्र में की घोषणा

Amit shah

अमित शाह के पास ३० करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, हाथ में २० हजार, नहीं है कार

अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पास ३० करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें १२.२४ करोड़ रुपए की स्थाई संपत्ति (अचल संपत्ति) है, जबकि १७.५९ करोड़ रुपए के शेयर (चल संपत्ति) हैं। उनके हाथ में सिर्फ २०६३३ की ही नकदी है। उनके पास ना तो कोई कार है ना ही बाइक। उनकी पत्नी सोनलबेन के पास ८ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन-पत्र भरने के दौरान उसके साथ दिए गए शपथ-पत्र में उन्होने अपनी व उनकी पत्नी सोनलबेन की चल और अचल संपत्ति की घोषणा की है।
जिसके तहत वर्ष २०१७-१८ में अमित शाह ने ५३.९० लाख रुपए की आय दर्शाते हुए आयकर रिटर्न भरा है, जबकि उनकी पत्नी सोनलबेन ने वर्ष २०१७-१८ में २.३० करोड़ रुपए का आयकर रिटर्न भरा है।
शपथपत्र के अननुसार शाह के पास २२ मार्च २०१९ की स्थिति में १७.५९ करोड़ रुपए के शेयर हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास ४.३६ करोड़ के शेयर हैं। उनके पास १४.६४ करोड़ के शेयर वंशानुगत हैं।
अमित शाह के पास कोई कार, बाइक नहीं है। ना ही उनकी पत्नी के पास कोई कार या बाइक या अन्य कोई वाहन है।
अमित शाह के पास ३५ लाख रुपए के आभूषण हैं, जिसमें ७७० ग्राम के सोने के वंशानुगत आभूषण, २५ किलो चांदी, सात केरेट हीरे के आभूषण हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास ६३.३४ लाख रुपए के सोने-चांदी-हीरे के आभूषण हैं। जिसमें १६२० ग्राम (एक किलो ६२० ग्राम) सोने के आभूषण और ६३ केरेट हीरे के आभूषण हैं।
महेसाणा जिले की वडनगर तहसील के करबटिया गांव में, अहमदाबाद जिले की दसक्रोई तहसील के लीलापुर गांव में, गांधीनगर सेक्टर एक में, दसक्रोई तहसील के शीलज गांव में, अहमदाबाद के सोला इलाके में, एलिसब्रिज इलाके में, मेमनगर में, गांधीनगर जिले की माणसा तहसील में और अहमदाबाद के थलतेज में जमीन के प्लॉट, मकान व दुकानें हैं।
शेयर बाजार, किराया और खेती आय का मुख्य ोत है। कुल मिलाकर देखें तो अमित शाह के पास करीब ३० करोड़ से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी सोनलबेन के पास करीब ८.३३ करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।
अमित शाह गुजरात कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष तक पढ़े हैं। दसवीं की पढ़ाई अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्थित नवरंग स्कूल से १९७९ में की है। १९८१ में घीकांटा की ज्योति हायर सेकन्डरी स्कूल से 12वीं पास की है।
अमित शाह को किसी भी आपराधिक मामले में या अन्य मामले में कोई भी सजा नहीं हुई है।
हालांकि उनके विरुद्ध पश्चिम बंगाल और बिहार में दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पश्चिम बंगाल के कोन्टाई पुलिस थाने में इसी साल प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें उन पर काठी नगरपालिका की बैठक में कथित रूप से भड़काऊ भाषा का उपयोग करने का आरोप है। इस मामले में शाह की ओर से कलकत्ता हाईकोर्ट में प्राथमिकी रद्द करने की गुहार लगाई गई है, जिस पर हाईकोर्ट ने आपराधिक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है।
वर्ष २०१८ में पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि ***** शब्दों का उपयोग करने के आरोप से जुड़ा मामला दर्ज है।
इसके अलावा बिहार की मुजफ्फरपुर की मजिस्ट्रेट अदालत में वर्ष २०१७ में जूता-चप्पल पहनकर ध्वजारोहण करने के आरोप के तहत मामला है। बेगूसराय के नयागांव थाने में २०१५ के विधानसभा चुनावों के दौरान लालू यादव को ‘चारा चोरÓ कहने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो