scriptअमित शाह 5 लाख वोटों से आगे | Amit Shah leading by more than 5 lakh votes | Patrika News

अमित शाह 5 लाख वोटों से आगे

locationअहमदाबादPublished: May 23, 2019 02:59:51 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-गुजरात में 6 लोकसभा सीटों पर 2 लाख से आगे, 4 सीटों पर 3 लाख मतों की बढ़त

amit Shah, Gandhinagar, BJP

अमित शाह 5 लाख वोटों से आगे

अहमदाबाद. लोकसभा चुनावों में शुरुआती रूझानों में गुजरात में एक बार फिर भाजपा सभी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉ सी जे चावड़ा से पांच लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
अमित शाह के बाद सूरत की भाजपा प्रत्याशी दर्शना जरदोष 4 लाख से ज्यादा मतों से आगे चल रही हैं। जरदोष कांग्रेस की अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक पटेल से 4 लाख 71 हजार मतों की बढ़त बनाए हुई हैं।
राज्य में 6 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी 2 लाख से आगे चल रहे हैं। इन सीटों में भरूच, भावनगर, जामनगर, बारडोली, अहमदाबाद पश्चिम और वलसाड शामिल हैं। वहीं चार लोकसभा सीटों पर 3 लाख मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें छोटा उदेपुर, नवसारी, राजकोट और वडोदरा शामिल हैं।
आणंद लोकसभा सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी भाजपा के मितेश पटेल से 2 लाख 14 हजार 108 मतों से पीछे चल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो