अहमदाबाद

अमित शाह ने तोड़ा भाजपा के इस कद्दावर नेता का रिकॉर्ड

-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 लाख से ज्यादा मतों से आगे

अहमदाबादMay 23, 2019 / 04:16 pm

Uday Kumar Patel

अमित शाह ने तोड़ा भाजपा के इस कद्दावर नेता का रिकॉर्ड

 
अहमदाबाद. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठतम नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का मतों के अंतर का रिकॉर्ड तोड़़ दिया है। अभी तक प्राप्त लोकसभा चुनावों के परिणाम के रूझानों में शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी सी जे चावड़ा से 5 लाख 43 हजार से ज्यादा मतों से अभी आगे चल रहे हैं।
पिछली बार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आडवाणी 4 लाख 83 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। आडवाणी इस सीट से छह बार चुनाव जीत चुके हैं।
अभी इस सीट पर अंतिम परिणाम नहीं आए हैं। 21वें राउंड की मतगणना के बाद शाह को जहां 8 लाख 33 हजार 137 मत प्राप्त हो चुके थे वहीं चावड़ा को 3 लाख 2 हजार 540 मत प्राप्त हुए थे। सूरत से भाजपा प्रत्याशी दर्शना जरदोष भी कांग्रेस के अपने निकटतम प्रत्याशी अशोक पटेल से 5 लाख 39 हजार मतों से आगे चल रही हैं।
उधर गुजरात में भाजपा सभी 26 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।

Home / Ahmedabad / अमित शाह ने तोड़ा भाजपा के इस कद्दावर नेता का रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.