scriptअमित शाह कल सोमनाथ दर्शन को आएंगे | Amit Shah will come to Somnath Temple | Patrika News

अमित शाह कल सोमनाथ दर्शन को आएंगे

locationअहमदाबादPublished: May 17, 2019 10:53:43 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद शनिवार को यहां पहुंचेंगे

Amit Shah, Somnath

अमित शाह कल सोमनाथ दर्शन को आएंगे


गांधीनगर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को सोमनाथ महादेव के दर्शन को आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद शाह शनिवार को यहां पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत से पहले अमित शाह सोमनाथ आए थे और उन्होंने मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। अब जबकि लोकसभा का चुनाव का अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो गया है, तब अंतिम चरण के चुनाव से मतदान से ठीक एक दिन पहले अमित शाह एक बार फिर गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन को आएंगे। शाह किसी भी विशेष कार्य से पहले और बाद में सोमनाथ दर्शन को जरूर आते हैं। सोमनाथ दर्शन के बाद वे सीधे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। शाह खुद गांधीनगर सीट से खुद लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वे पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो