script

Gujarat Mansoon News : आणंद में 2 घंटे में 3.75 इंच बारिश

locationअहमदाबादPublished: Jun 24, 2022 09:00:21 am

Submitted by:

Binod Pandey

निचले क्षेत्रों में जल-जमाव से आवाजाही में मुश्किल

Gujarat Mansoon News : आणंद में 2 घंटे में 3.75 इंच बारिश

Gujarat Mansoon News : आणंद में 2 घंटे में 3.75 इंच बारिश

आणंद. आणंद शहर में रात्रि मूसलाधार बारिश हुई। दो घंटे में ही पौने चार इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के बाद शहर के निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। वहीं कई जगहों पर मिट्टी धंसने की घटना देखने को मिली। इन गड्ढों में तीन जगहों पर वाहन के फंस जाने की जानकारी मिली है।

आणंद शहर में मध्य रात्रि के दौरान मूसलाधार बारिश हुई। शहर के भालेज ओवरब्रिज के पास नयावतन सोसायटी, भालेज रोड पर भरवाड टेकरी, हीना पार्क, माणेजवाला स्कूल की ओर जाने की सड़क पर जल-जमाव हो गया। इसकी वजह से सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को बरसाती पानी से होकर आवाजाही करने की विवशता हो गई। परेशान लोगों में प्रशासन की कोताही को लेकर आक्रोश देखा गया।
बरसाती नाले की सफाई में बरती कोताही
आणंद शहर के गामडी तालाब से सलाटिया रोड को जोडऩे वाला बरसाती नाला कई जगहों पर गंदगी-मिट्टी के कारण जाम हो गया है। इसके कारण बरसाती पानी की निकासी में अवरोध पैदा हुआ। निवासियों ने बताया कि कलक्टर ने नाला विभाग को सफाई का आदेश दिया था, लेकिन सफाई कागजों पर होने से बारिश होते ही मुसीबत सामने आने लगी है। भरवाड टेकरी क्षेत्र में पानी जमा हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में हर साल मानसून में बारिश का पानी जमा होता है। मानसून के चार महीने के दौरान यहां की सड़कों पर जल-जमाव रहता है। इसके अलावा गामडी तालाब का पानी भी बहकर रास्तों पर आ जाता है। पानी कई दिनों तक जमा रहने से गांव में बीमारी और मच्छरों की भरमार हो जाती है।

anand-_barish-01_1.jpeg
सड़क धंसी वाहन-पशु गिरे
बारिश के कारण आणंद शहर केे गुरुद्वारा सर्किल से गणेश रेलवे फाटक तक अमूल डेयरी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। इसमें अमूल डेयरी के पास एक टेम्पा फंस गया। वहीं विद्यानपगर रोड पर एक कार और ओमकालेश्वर महादेव मंदिर के पास दो कार गड्ढे में गिर गई। इन्हें क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। बारिश के आगमन के साथ ही रात्रि में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, इसके कारण चारों ओर अंधेरा छा गया। मोटी खोडियार रोड पर गड्ढे में एक साढ़ गिर गया। वहंी तुलसी गरनाले में पानी भरने से पूर्व और पश्चिम क्षेत्र को जोडऩे वाला गरनाला आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। इसके लोगों को लंबी दूरी तक जाना पड़ा।

ट्रेंडिंग वीडियो