scriptआणंद : एक चित्र उकेरती है तो दूसरी चित्र पर कविता लिखती हैं | Anand : Ranjan first in Maharashtra exhibition | Patrika News

आणंद : एक चित्र उकेरती है तो दूसरी चित्र पर कविता लिखती हैं

locationअहमदाबादPublished: Jun 23, 2019 10:23:43 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

दो बहनों की जुगलबंदी, महाराष्ट्र की प्रदर्शनी में रंजन रही प्रथम

Anand : Jugalbandi of two sisters

आणंद : एक चित्र उकेरती है तो दूसरी चित्र पर कविता लिखती हैं

आणंद. कला क्षेत्र में दो बहनों की अनोखी जुगलबंदी है। एक बहन चित्र उकेरती है तो दूसरी बहन उसी चित्र पर कविता लिखने में माहिर है। वह कविता के माध्यम से चित्र की व्याख्या करती हैं।
हाल ही महाराष्ट्र के पुणे में तुलसी आर्ट ग्रुप की ओर से आयोजित चित्र प्रदर्शनी में देश के सिर्फ तीन चित्रकारों के चित्रों को शामिल किया गया है, जिसमें आणंद निवासी रंजन भोई ने भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पुणे में आयोजित चित्र प्रदर्शन में देश के तीन चित्रकारों में शामिल रंजन बेन का अभिनेता नितिश भारद्वाज ने सम्मान किया।
छोटी बहन रंजन भोई के चित्रों के भावों को बड़ी बहन राधा कमल के माध्यम से उठाती हैं।
दोनों बहनों को बचपन से ही कलाक्षेत्र में रुचि हैं। छोटी बहन चित्रकार है तो बड़ी बहन कवयित्री हैं। पिता रायसिंह भोई व माता कोकिलाबेन भोई ने दोनों बालिकाओं को मनपसंद पढ़ाई व कला क्षेत्र में प्रोत्साहन दिया है। आधुनिक युग की विचारधारा वाले इस दम्पत्ति ने पुत्रियों का पालन-पोषण पुत्रों की तरह किया है।

अनेक चित्र प्रदर्शनियों में लिया हिस्सा :
दसवीं के बाद रंजन ने फाइन आट्र्स में प्रवेश लिया और एप्लाइड आर्ट की उपाधि के साथ अभ्यास पूर्ण किया। उन्होंने अनेक चित्र प्रदर्शनियों में हिस्सा लेकर अपनी कला को प्रदर्शित किया। वर्ष २०१२ में अहमदाबाद में आयोजित सीवीएम नेशनल प्रदर्शन, २०१५ में ऑल इंडिया आर्ट प्रदर्शन पटियाला व हाल ही पुणे में आयोजित प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। उन्होंने अनेक पुरस्कार भी हासिल किए हैं।
वर्ष २०१५ में अवंतिका पेन्टिंग प्रदर्शनी में गोल्ड मेडल, वर्ष २०१४ में अवंतिका चित्र प्रदर्शनी में सिल्वर, वर्ष २०१८ में मां सरस्वती कला मंच स्पोट चित्र प्रदर्शनी जयपुर में गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। फिलहाल वह इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षिका हैं।
उनकी बड़ी बहन राधा की साहित्य में रुचि है, जिससे वह वार्ता लेखन, कविता, गीत व नवलकथा पर अपनी कलम अजमा रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो