scriptAnand : सर्वर बंद होने से राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित | Anand : Ration distribution system affected due to server problem | Patrika News

Anand : सर्वर बंद होने से राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित

locationअहमदाबादPublished: Oct 21, 2020 04:54:23 pm

Submitted by:

Omprakash Sharma

उचित मूल्यों दुकानों पर…
 

Anand : सर्वर बंद होने से राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित

Anand : सर्वर बंद होने से राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित

आणंद. जिले में उचित मूल्यों की दुकानों में से अनेक पर बुधवार को सर्वर ठप होने के कारण अनाज एवं अन्य राशन की वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई। सरकार की ओर से जिले के जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन वितरण की बुधवार से शुरुआत हुई थी लेकिन पहले ही दिन सर्वर बंद होने की दिक्कत रही।
आणंद जिले में सस्ते अनाज की 667 दुकानें हैं। सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि दुकानों पर बुधवार सुबह से जरूरतमंदों को निशुल्क अनाज वितरण किया जाएगा। जिससे बुधवार सुबह से ही दुकानों पर राशन लेने वाले लोग पहुंच गए। उस दौरान अनेक दुकानों पर सर्वर बंद होने से दुकानदार अपना काम नहीं कर पाए थे। दूसरी ओर राशन कार्ड धारकों को लंबी कतारें भी देखी गईं। उस दौरान कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन देखा गया। जिले की 667 दुकानों में से 29 आणंद शहर में हैं। आए दिन अनाज वितरण व्यवस्था के दौरान सर्वर ठप होने से परेशान लोगों ने उचित व्यवस्था करने की मांग की है। काफी देर तक इन लोगों के लंबी कतार में रहना पड़ा। जिससे कोरोना काल में संक्रमण फैलने का भी खतरा रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो