scriptGujarat Abroad Crime news : आणंद के प्रौढ़ की अमेरिका में गोली मार कर हत्या | Anand's adult shot dead in America | Patrika News

Gujarat Abroad Crime news : आणंद के प्रौढ़ की अमेरिका में गोली मार कर हत्या

locationअहमदाबादPublished: Jun 18, 2022 09:20:49 am

Submitted by:

Binod Pandey

प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारने का आरोप
28 वर्ष पहले परिवार के साथ बस गए थे

Gujarat Aboard Crime news : आणंद के प्रौढ़ की अमेरिका में गोली मार कर हत्या

Gujarat Aboard Crime news : आणंद के प्रौढ़ की अमेरिका में गोली मार कर हत्या

आणंद. जिले के सोजित्रा के मूल निवासी प्रेयस पटेल (52) की अमेरिका में लूट के इरादे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि एक अश्वेत ने प्वाइंट ब्लैंक से गोली मारी। घटना की खबर मिलते ही आणंद के वल्लभ विद्यानगर और सोजित्रा में रहने वाले उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अमेरिका के वजिर्निया स्टेट के क्लीन क्रीक में स्टोर चलाता था। घटना की जानकारी मिलने पर प्रेयस के माता-पिता और भाई-भाभी अमेेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सोजित्रा गांव के प्रेयस पटेल करीब 28 साल पहले अमेरिका गए थे। यहां अपनी मेहनत के बदौल सफल उद्यमी के तौर पर अपनी पहचान बनाई। अमेरिका के वर्जिनिया स्टेट के क्लीन क्रीक में उनका एक स्टोर था। स्टोर में उनकी पत्नी भी सहायता करती थी। बुधवार रात को स्टोर में काम करते वक्त अश्वेत लुटेरों ने स्टोर के अंदर आकर गोली चला दी। इस घटना में प्रेयस और वहां कार्यरत एक अन्य कर्मचारी को गोली लगी। इसके बाद लुटेरे लूटने के बाद वहां से फरार हो गए। गुरुवार सुबह स्टोर में मालिक प्रेयस और एक अन्य कर्मचारी के खून से लथपथ शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर इस घटना से प्रेयस की पत्नी और उनके दो पुत्रों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद प्रेयस के अमेरिका में गुजरात के मित्र समेत स्टोर के नियमित ग्राहक भी घटनास्थल पर पहुंच गए और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Gujarat Aboard Crime news : आणंद के प्रौढ़ की अमेरिका में गोली मार कर हत्या
इधर छाया मातम, भाई-माता-पिता अमरीका रवाना

इधर हत्या की खबर वल्लभविद्यानगर में रहने वाले उनके माता-पिता और भाई तेजस पटेल को मिलते पूरे परिवार में मातम छा गया। भाई तेज वल्लभ विद्यानगर शहर के भाजपा प्रमुख हैं। समग्र परिवार के पास अमेरिका का मल्टीपल वीजा होने के कारण प्रेयस के भाई तेजस अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ अमेरिका जाने के लिए रवाना हो गए।
पिछले कुछ समय से अमेरिका में रह कर स्टोर चलाने वाले कुछ लोगों पर हमले की घटना घटती रही है। इसलिए अमरीका में रहने वाले गुुजरात मूल के लोगों और यहां रहने वाले उनके रिश्तेदारों में चिंता बढ़ गई है। इसके चलते ये लोग सरकार से इन लोगों को सुरक्षा दिए जाने की गुहार लगाने की मांग करने की योजना बना रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो