scriptदेश में बढ़े एनीमिया के मरीज, तीन साल तक के बच्चे सर्वाधिक पीड़ित | Anemia patients increased in the india | Patrika News

देश में बढ़े एनीमिया के मरीज, तीन साल तक के बच्चे सर्वाधिक पीड़ित

locationअहमदाबादPublished: May 19, 2022 06:32:54 pm

गुजरात में सर्वाधिक एनीमिया रोगी, केरल में सबसे कम

देश में बढ़े एनीमिया के मरीज, तीन साल तक के बच्चे सर्वाधिक पीड़ित

देश में बढ़े एनीमिया के मरीज, तीन साल तक के बच्चे सर्वाधिक पीड़ित

चन्द्र प्रकाश सैन/ जयपुर. देश के कई क्षेत्रों में रक्तहीनता यानि एनीमिया anemia बढ़ रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के ताजा आंकड़ों के अनुसार पांच साल से कम उम्र के बच्चे, किशोर वर्ग व गभवर्ती महिलाओं में हीमोग्लोबिन hemoglobin का स्तर 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम पाया गया है। छह महीनों से पांच साल तक की उम्र के 67 प्रतिशत बच्चों में एनीमिया पाया गया। चार साल पहले सर्वेक्षण के पिछले दौर में यह प्रतिशत 58.6 था।
भारत सरकार के ‘एनीमिया मुक्त भारत’ के तहत 2018 से 2022 के बीच बच्चों और 20 से 49 साल के लोगों के बीच एनीमिया के फैलाव में तीन प्रतिशत गिरावट लाने का लक्ष्य था। लेकिन सर्वेक्षण के पिछले दौर के मुकाबले अब चार प्रतिशत ज्यादा महिलाएं एनीमिया से पीड़ित पाई गई हैं। पुरुषों में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
दो प्रतिशत बच्चों को गंभीर एनीमिया
29 प्रतिशत बच्चों में माइल्ड एनीमिया और 36 प्रतिशत बच्चों में मॉडरेट एनीमिया पाया गया। दो प्रतिशत बच्चे गंभीर एनीमिया से पीड़ित पाए गए। 35 महीनों से कम उम्र के ज्यादा बच्चों में एनीमिया पाया गया। 12 से 17 महीनों तक की उम्र के सबसे ज्यादा बच्चे एनीमिया से पीड़ित पाए गए। इस श्रेणी में तो 80 प्रतिशत बच्चे पीडि़त पाए गए।
यदि राज्यवार स्थिति पर गौर करें तो गुजरात में 6 से 59 महीनों की उम्र के बच्चों में एनीमिया पीड़ित की संख्या 79.7 प्रतिशत है। पहले स्थान पर गुजरात के बाद मध्य प्रदेश 72.6 प्रतिशत, राजस्थान 71.5 प्रतिशत और पंजाब 71 प्रतिशत बच्चें एनीमिया पीडि़त है। केंद्र शासित प्रदेशों में लद्दाख में इस श्रेणी में 93.9 प्रतिशत, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव में 75. 8 % और जम्मू- कश्मीर में 72.7 प्रतिशत एनीमिया पाया गया।
कम एनीमिया वाले राज्यों में सबसे आगे रहा केरल 39.4% , उसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 40 %, नागालैंड 42.2 %और मणिपुर में 42.8 % बच्चें एनीमिया से ग्रसित मिले है।
महिलाओं में खून की कमी अधिक
15 से 49 साल की उम्र में जहां 25 प्रतिशत पुरुष anemia एनीमिया से ग्रसित है, वहीं महिलाओं में यह 57% मिला है । लगभग हर उम्र की महिलाओं में 50 प्रतिशत से ज्यादा पीड़ित पाई गईं। पुरुषों में यह प्रतिशत 20 से ऊपर है।
छह से 59 महीनों के बच्चों का में एनीमिया प्रतिशत

Ladakh 93.9%
Gujarat 79.7
Jammu and Kashmir 72.7
Madhya Pradesh 72.6
Rajasthan 71.5
Haryana 70.4
Bihar 69.4
Delhi 69.2
West Bengal 69.0
Maharashtra 68.9
Chhattisgarh 67.2
Uttar Pradesh 66.4
Karnataka 65.5
Tamil Nadu 57.4
Kerala 39.4
Figures (%)—NFHS-5

 

 

 

 

 

 

ट्रेंडिंग वीडियो