scriptमोदी-भाजपा विरोधी नारे मंजूर पर देश विरोधी नारे मंजूर नहीं : शाह | Anti national slogans will not be tolerated, Says Amit Shah | Patrika News

मोदी-भाजपा विरोधी नारे मंजूर पर देश विरोधी नारे मंजूर नहीं : शाह

locationअहमदाबादPublished: Apr 19, 2019 06:32:20 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-देश विरोधी नारे लगाने वाले जेल की सलाखों के पीछे होंगे
-छोटा उदेपुर में चुनावी सभा पर कांग्रेस पर प्रहार

Amit Shah, Gujarat, BJP, Anti national slogan

मोदी-भाजपा विरोधी नारे मंजूर पर देश विरोधी नारे मंजूर नहीं : शाह

अहमदाबाद. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश में भारत विरोधी नारा लगाने की किसी को छूट नहीं है। यदि मोदी विरोधी या भाजपा विरोधी नारा लगाना हो तो लगाएं, लेकिन यदि किसी ने भारत माता के खिलाफ नारा लगाया तो भाजपा सरकार उसे जेल की सलाखों के पीछे डाल देगी।
छोटाउदेपुर में भाजपा उम्मीदवार गीताबेन राठवा के समर्थन में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारा लगने पर मोदी सरकार ने इन नारा लागने वालों को जेल में डाल दिया वहीं राहुल गांधी ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी बताई।
उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजद्रोह की कानून हटाने की बात कही है। इससे कांग्रेस यह कहना चाह रही है कि देश में जिसे जो नारा लगाना हो तो लगाएं, क्या ऐसा होने देना चाहिए?
शाह ने कहा कि छोटाउदेपुर में वे 247वीं लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जहां जाते हैं वहां सिर्फ मोदी की ही बात सुनने को मिल रही है। इसलिए देश की जनता ने यह निर्णय कर लिया है कि मोदी को ही फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो