scriptVideo News: आप की सरकार बनी तो व्यापारियों को सरकार में भागीदार बनाएंगे: केजरीवाल | Arvind kejriwal give guarantee to Traders | Patrika News

Video News: आप की सरकार बनी तो व्यापारियों को सरकार में भागीदार बनाएंगे: केजरीवाल

locationअहमदाबादPublished: Aug 06, 2022 09:37:28 pm

Arvind kejriwal give guarantee to Traders दिल्ली के सीएम ने जामनगर में व्यापारियों से किया संवाद, डर का माहौल खत्म करेंगे, व्यापारियों से किए 5 वादे, दी 5 गारंटी

Video News: आप की सरकार बनी तो व्यापारियों को सरकार में भागीदार बनाएंगे: केजरीवाल

Video News: आप की सरकार बनी तो व्यापारियों को सरकार में भागीदार बनाएंगे: केजरीवाल

अहमदाबाद/जामनगर. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejariwal शनिवार को 2 दिन के गुजरात दौरे पर जामनगर पहुंचे। केजरीवाल ने जामनगर में व्यापारियों से संवाद के दौरान कहा कि आमतौर पर चुनावों के दौरान पार्टियां व्यापारियों और उद्योगपतियों को याद करती हैं, क्योंकि उन्हें चंदा लेना होता है। मैं आपके पास चंदा लेने नहीं आया हूं। मुझे चंदा नहीं चाहिए। मैं तो गुजरात के व्यापारियों को गुजरात के विकास में भागीदार बनाने का वादा करने आया हूं। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो आप (व्यापारी) उसमें भागीदार बनेंगे। व्यापारी बस आदेश दें। सरकार उनके आदेशों को लागू करेगी। व्यापारी जानते हैं कि समस्या क्या है?। सरकार में बैठे मंत्रियों को थोड़े ही पता है कि समस्या क्या है? केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नई सरकार बनी तो कहा गया कि दिल्ली के व्यापारी बीजेपी के वोट बैंक हैं। आज सरकार को चलते हुए 7 साल हो गए हैं। आज तक किसी भी भाजपा समर्थक व्यापारी या किसी अन्य व्यवसायी के घर रेड नहीं पडऩे दी। रेड राज को ही समाप्त कर दिया है। हमने अपने आचरण और नीतियों से दिल्ली के कारोबारियों का दिल जीत लिया है। दिल्ली का कोई व्यापारी कहता है कि केजरीवाल बुरा आदमी है तो मुझे वोट मत देना। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में शराबबंदी है। 27 साल से बीजेपी का शासन है। उसके बाद भी गुजरात में शराब खुलेआम बिकती है। अगर यह खुलेआम बेची जा रही है, तो सरकार को पता ही होगा। इसका मतलब है कि यह सब सरकार की मर्जी से, प्रशासन की भागीदारी से हो रहा है। केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री होते हुए भी जहरीली शराबकांड के पीडि़तों से मिलने गए, लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री उनसे मिलने नहीं गए। गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल भी पीडि़तों से मिलने नहीं गए। सब वोटों के तराजू में नहीं तौला जाना चाहिए। इंसानियत जैसी कोई चीज है।

गुजरात सरकार पर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज, दिल्ली पर नहीं
आप संयोजक Arvind Kejariwal ने कहा कि आजकल देश में रेवड़ी की खूब चर्चा हो रही है। फ्री रेवड़ी, फ्री रेवड़ी। कैग की रिपोर्ट में लिखा है कि पूरे देश में सिर्फ दिल्ली का ही बजट है, जो घाटे में नहीं बल्कि मुनाफे में चल रहा है। गुजरात सरकार पर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज है, लेकिन दिल्ली सरकार पर किसी तरह का कर्ज नहीं है। यह सब तब है जब दिल्ली सरकार लोगों को फ्री में बिजली, पानी दे रही है। बेहतर शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करा रही है। पंजाब में भी इसकी शुरुआत हुई है।

जहां भी जाऊंगा हिंदी में बोलूंगा
Arvind Kejariwal ने कहा कि बहुत से लोग हिंदी में बोलने में शर्म महसूस करते हैं, लेकिन मैंने तय किया है कि मैं जहां भी जाऊंगा, हिंदी में ही बोलूंगा। क्योंकि मुझे हिन्दी पर गर्व है। केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता है कि अगर किसी का पैसा फंस जाता है तो उसे कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आम आदमी पार्टी सरकार बनाती है, तो हम उस पर अच्छा कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने देश में गारंटी की एक नई प्रथा शुरू की है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cwger
व्यापारियों को दी ये 5 गारंटी

1. व्यापार जगत में डर के माहौल को पूरी तरह खत्म करेंगे, शांति से व्यापार का माहौल बनाएंगे।
2. हर व्यापारी को वह इज्जत देंगे जिसके वह हकदार हैं।
3. रेड राज बंद करेंगे। भ्रष्टाचार से आजादी दिलाएंगे।
4. वैट और अन्य लंबित रिफंड का भुगतान 6 महीने के भीतर किया जाएगा। जीएसटी को सरल बनाया जाएगा।
5. एक ऐसी प्रणाली लागू की जाएगी जिसमें व्यवसायियों को भागीदारी दी जाएगी। प्रत्येक क्षेत्र से एक प्रतिनिधि बनाया जाएगा, जो व्यवसायियों की हर समस्या और सुझाव सरकार के सामने पेश करेगा। सरकार उसी के अनुसार व्यवस्था लागू करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो