scriptAsiatic Lions: एशियाई शेरों के लिए अमरीका से मंगाई जाएगी एक हजार वैक्सीन | Asiatic lions, US, Vaccine, CDV, Gujarat | Patrika News

Asiatic Lions: एशियाई शेरों के लिए अमरीका से मंगाई जाएगी एक हजार वैक्सीन

locationअहमदाबादPublished: Jul 17, 2020 11:47:02 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

Asiatic lions, US, Vaccine, CDV, Gujarat

अहमदाबाद. गुजरात सरकार गिर जंगलों में रहने वाले एशियाई शेरों के लिए अमरीका से एक हजार वैक्सीन मंगाई जाएगी। ये वैक्सीन इन शेरों में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) से उपचार के लिए आयात की जाएगी।
वर्ष 2018 में दो महीने के दौरान इस खतरनाक वायरस से करीब 27 एशियाई शेरों की मौत हुई थी। तब भी 1300 वैक्सीन अमरीका से मंगाए गए थे जिनमें से 1100 का उपयोग किया गया था।
यह बताया जा रहा है कि इस वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में अब तक 8५ एशियाई शेरों की मौत हो चुकी है। इन 85 शेरों में से 59 की मौत गिर पूर्व डिवीजन में हुई है जहां पर वर्ष 2018 में करीब 27 शेरों की मौत हुई थी। इस वर्ष इतने शेरों की मौत के बाद केन्द्र ने इन मौतों का पता लगाने के लिए केन्द्रीय टीम भी भेजी थी। इसके बाद केन्द्रीय टीम ने गिर जंगल का दौरा भी किया। इस टीम में भारतीय वन्य जीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और वन व पर्यावरण मंत्रालय के विशेषज्ञ शामिल थे।
हालांकि इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि इन शेरों में से कुछ की मौत सीडीवी से हुई हो सकती है। इसलिए एहतियात के तौर पर राज्य सरकार एक हजार वैक्सीन आयात कर रही है। इस वर्ष मारे गए शेरों के सैंपल गुजरात बायोटेक्नोलोजी रिसर्च सेंटर (जीबीआरसी) में भेजे गए हैं।
वर्ष 2018 में गिर जंगल में एशियाई शेरों के बीच सीडीवी का पता चला था। इसके बाद कई दर्जन शेरों के साथ-साथ अन्य जानवरों को यह वैक्सीन दी गई थी।
इस वर्ष जहां अब तक 85 शेरों की मौत हुई है वहीं गत वर्ष 134 और वर्ष 2018 में 112 शेरों की मौत हुई थी।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने अक्टूबर 2018 में शेरों के बचाव के लिए सीडीवी वैक्सीन का सुझाव दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो