scriptसीमा शुल्क विभाग के तत्कालीन कर्मचारियों की जानकारी मांगी | Asked for information of erstwhile employees of customs department | Patrika News

सीमा शुल्क विभाग के तत्कालीन कर्मचारियों की जानकारी मांगी

locationअहमदाबादPublished: Dec 19, 2020 11:48:42 pm

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

गोदाम से 1.20 करोड़ रुपए का सोना गायब होने का मामला

सीमा शुल्क विभाग के तत्कालीन कर्मचारियों की जानकारी मांगी

सीमा शुल्क विभाग के तत्कालीन कर्मचारियों की जानकारी मांगी

जामनगर. यहां सीमा शुल्क विभाग के गोदाम से वर्तमान में करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए बाजार कीमत का सोना गायब होने का मामला दर्ज करने के बाद तत्कालीन कर्मचारियों की जानकारी मांंगी गई है।
सूत्रों के अनुसार जामनगर में सरू सेक्शन रोड पर विभाग के गोदाम में रखे गए अलग-अलग पांच पैकेटों में 2156.722 ग्राम सोना कम मिलने के बाद गांधीनगर मुख्यालय के निर्णयानुसार जामनगर में विभाग के निरीक्षक शिवकुमारसिंह यादव ने सिटी बी डिविजन थाने में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद जांच अधिकारी ने यह जानकारी मांगी है।
जांच अधिकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर वर्ष 2001 से 2016 तक जामनगर के सीमा शुल्क विभाग में कार्यरत रहे अधिकारियों, कर्मचारियों, सोने के नमूनों की कस्टडी रखने वालों की विस्तृत जानकारी मांगी गई है। उसके आधार पर जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार सोने के केवल नमूने गायब हुए हैं। मुख्य सोना न्यायालय में जमा करवाया गया था और कुछ सोना गांधीनगर में बैंक के लॉकर में रखा था। उससे पहले, मुंबई में बैंक के लॉकर में रखा था।
गौरतलब है कि कच्छ में सीमा शुल्क विभाग के कार्यालय की टीमों ने वर्ष 1971 से 1992 के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी का सोना व चांदी जब्त की। उनमें से नमूने लेकर भुज में विभाग के कार्यालय में रखे गए। वर्ष 2001 में आए भूकंप के कारण भुज में विभाग के कार्यालय में काफी नुकसान हुआ। जब्त कर वहां रखी गई सामग्री अलग-अलग जिलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इसके तहत भुज में सीमा शुल्क विभाग के कार्यालय से वर्ष 2001 में दो अलग-अलग बेगों में सोने-चांदी के 10 नमूनों के साथ के पैकेट सीलकर जामनगर में विभाग के कार्यालय भेजे गए। यह बेग जामनगर में सरू सेक्शन रोड पर विभाग के गोदाम में रखे गए। उसके बाद वर्ष 2016 में भुज में विभाग का कार्यालय पुन: कार्यरत होने पर पिछली 10 अक्टूबर 2016 को भुज में विभाग के कार्यालय में वह बेग मंगवाए गए। विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में स्थानीय गोदाम में बेग की सील खोलकर सोने-चांदी के नमूनों का वजन किया गया। तब अलग-अलग पांच पैकेटों में 2156.722 ग्राम सोना कम मिला। उसकी मौजूदा बाजार कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपए बताई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो