script‘अवसर’ मारेंगे छक्का, ‘बावलिया’ बाउंड्री के बाहर : सिद्धू | Awasar hit sixer, bavlia to be out of boundry | Patrika News

‘अवसर’ मारेंगे छक्का, ‘बावलिया’ बाउंड्री के बाहर : सिद्धू

locationअहमदाबादPublished: Dec 18, 2018 09:44:59 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

जसदण विधानसभा उपचुनाव प्रचार

gujrat congress

‘अवसर’ मारेंगे छक्का, ‘बावलिया’ बाउंड्री के बाहर : सिद्धू

राजकोट. जसदण विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब के मंत्री नवजोतसिंह अपने चिरपरिचित अंदाज में भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अवसर नाकिया के बारे में कहा कि आयु थोड़ी बड़ी है, उत्साह आज भी वही है। तलवार पुरानी है पर धार और ताकत वही है। अवसर ***** मारेंगे, बावलिया बाउंड्री के बाहर होंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अहमद पटेल ने उन्हें भेजा है। सत्य की जंग के लिए यहां आए हैं। अब मोदी, रूपाणी और बावलिया नहीं बचेंगे। चार माह में बुरे दिन जाने वाले हैं, क्यंूकि राहुल गांधी आने वाले हैं।
सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज में उनके वादों को याद दिलाते हुए कहा कि आपके खाते में 15 लाख आए?, किसानों को फसलों के पर्याप्त दाम मिले? कुंभकर्ण तो छह माह में जाग जाता था, लेकिन मोदी को 22 वर्ष हो गए। मोदी ने जो 22 वर्षों में नहीं किया वह कांग्रेस 22 मिनट में किसानों का कर्ज माफ करके दिखाय दिया। अभी तो पार्टी शुरू हुई है। ठाकुर (मोदी) तो गया। मामा भी गया।
सिद्धू ने कपास और मूंगफली के दामों को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने राÓय सरकार की ओर से बिजली माफ करने की घोषणा को लोलीपोप करार दिया। रफाल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ब्योरा ही गलत पेश किया है। कुंवरजी बावलिया ने दलबदल कर कांग्रेस पीठ में खंजर भोंका है। मंत्री पद की चाहत में वे भाजपा से जुड़े। उन्होंने जसदण की जनता से विश्वासघात किया है। बावलिया को हराएंगे तो फिर आपके साथ कोई विश्वासघात करने की हिम्मत नहीं करेगा। यह चुनाव देश का नक्शा बदल देगा।
चुनावी फायदा पाने को फैलाया गया: दोशी
अहमदाबाद. गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने ‘एम्सÓ की घोषणा को महज जनता को भरमाने वाला करार दिया। उन्होंने जसदण विधानसभा उपचुनाव का फायदा उठाने के लिए भाजपा सरकार ने इस मुद्दे को फैलाया गया है। जो केन्द्र सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों में एम्स की घोषणा नहीं कर पाई उसे चुनाव के वक्त ही कैसे याद आ गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी चाहती है गुजरात में ‘एम्सÓ आए। जो सरकार जसदण में प्राथमिक उपचार केन्द्रों की हालत नहीं सुधार पाई उसकी उसने सिर्फ चुनाव में फायदा पाने के लिए यह फैलाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो