scriptAyodhya में Ram Temple बनने को लेकर BJP आस्वश्त : रूपाणी | Ayodhya issue, Gujarat CM Vijay Rupani, BJP | Patrika News
अहमदाबाद

Ayodhya में Ram Temple बनने को लेकर BJP आस्वश्त : रूपाणी

-Ayodhya issue, Gujarat CM Vijay Rupani, BJP, Ram Temple

अहमदाबादOct 16, 2019 / 11:51 pm

Uday Kumar Patel

Ayodhya में Ram Temple बनने को लेकर BJP आस्वश्त : रूपाणी

Ayodhya में Ram Temple बनने को लेकर BJP आस्वश्त : रूपाणी

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि भाजपा को देश की कानून-व्यवस्था और सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है। अगले महीने जब अयोध्या विवाद का फैसला आना है, तब अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर भाजपा पूरी तरह आश्वस्त है।
शहर क ी अमराईवाडी विधानसभा सीट से विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जगदीश पटेल के समर्थन में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम, युवाओं को काम, किसानों को सही दाम, महंगाई पर लगाम और भ्रष्टाचारी बदनाम के नारे के साथ भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में छोटी से छोटी आतंकी घटना के सामने ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जवाहरलाल नेहरू की गलत राजनीति के कारण आजादी के 70 वर्ष बाद भी देश पूरी तरह से एक नहीं बन सका। कश्मीर में निर्दोष नागरिकों की मृत्यु के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए रूपाणी ने कहा कि धारा 370 व 35-ए को खत्म करने के साथ ही पूरे देश में राष्ट्रवाद की भावना प्रस्थापित हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो