scriptAyodhya Ram Mandir : Rupani ने कहा, वर्षों के सवाल का स्थायी अंत आ गया | Ayodhya Ram Mandir, Gujarat CM, Vijay Rupani, Supreme court | Patrika News
अहमदाबाद

Ayodhya Ram Mandir : Rupani ने कहा, वर्षों के सवाल का स्थायी अंत आ गया

-Ayodhya Ram Mandir, Gujarat CM, Vijay Rupani

अहमदाबादNov 09, 2019 / 11:07 pm

Uday Kumar Patel

Ayodhya Ram Mandir : Rupani ने कहा, वर्षों के सवाल का स्थायी अंत आ गया

Ayodhya Ram Mandir : Rupani ने कहा, वर्षों के सवाल का स्थायी अंत आ गया

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सर्वोच्च न्यायालय के अयोध्या राम मंदिर के संबंध में दिए गए फैसले का स्वागत किया। उन्होंने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों जो सवाल था, उस सवाल के संदर्भ में कोर्ट ने फैसला देकर इस सवाल का स्थायी अंत ला दिया है।
मुख्य्मंत्री ने आशा व्यक्त की कि देश व गुजरात की सभी संस्थाएं व लोग इस निर्णय को स्वीकार करने से देश की एकता- अखंडता ज्यादा मजबूत होगी।
उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि अयोध्या में राम मंदिर के इस निर्णय के संदर्भ में सभी को शांति बरकरार रखनी चाहिए और सौहार्द के वातावरण को ज्यादा मजबूत बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले पर वे गुजरात के सभी समुदायों व धर्म के लोगों से अपील करते हैं कि सभी इस निर्णय को सहजता से स्वीकार करें और शांति व सौहार्द से एकता बनाए रखें। आने वाले दिनों में भारत एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनने का संकल्प करे।

Home / Ahmedabad / Ayodhya Ram Mandir : Rupani ने कहा, वर्षों के सवाल का स्थायी अंत आ गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो