गुजरात में बांस की खेती करने वाले किसानों की तादाद हुई दोगुनी
अहमदाबादPublished: Sep 17, 2023 09:26:00 pm
विश्व बांस दिवस-2023 विशेष


गुजरात में बांस की खेती करने वाले किसानों की तादाद हुई दोगुनी
गांधीनगर. गुजरात में पिछले तीन वर्षों में नेशनल बाम्बू मिशन योजनांतर्गत बांस की खेती करने वाले किसान लाभार्थियों की संख्या दुगुनी हो गई है। जहां वर्ष 2020-21 में इस योजनांतर्गत 306 लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे थे, जिनकी संख्या अब वर्ष 2022-23 में दुगुनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शितापर्ण नेतृत्व में वर्ष 2019-20 में नेशनल बाम्बू मिशन (एनबीएम) प्रारंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत बांस की खेती करने वाले किसानों को वित्तीय सहायता एवं प्रोत्साहन दिए जाते हैं। गुजरात में इस मिशन को पूर्ण प्रतिबद्धता से लागू किया गया है। आज जब मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात कृषि क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास कर रहा है, तब राज्य में बाँस की खेती को भी संपूर्ण प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बांस के पेड़ों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर वर्ष 18 सितंबर को वर्ल्ड बाम्बू ऑर्गेनाइज़ेशन की ओर से विश्व बांस दिवस मनाया जाता है।