scriptGujarat Crime News : आणंद में बैंक के सिक्युरिटी गार्ड ने युवक पर चलाई गोली | Bank's security guard fired at the young man | Patrika News

Gujarat Crime News : आणंद में बैंक के सिक्युरिटी गार्ड ने युवक पर चलाई गोली

locationअहमदाबादPublished: Aug 06, 2022 10:19:53 am

Submitted by:

Binod Pandey

घटना में युवक घायल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Gujarat Crime News : आणंद में बैंक के सिक्युरिटी गार्ड ने युवक पर चलाई गोली

Gujarat Crime News : आणंद में बैंक के सिक्युरिटी गार्ड ने युवक पर चलाई गोली

आणंद. आणंद शहर के अमूल डेयरी रोड पर स्थित बैंक में रुपए की आपसी लेन-देन के विवाद में सिक्युरिटी गार्ड ने युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पीठ के भाग मे कूल्हे पर लगी।
इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी और बैंक के एक अन्य कर्मचारी ने सिक्युरिटी गार्ड को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची शहर पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बैंक के सिक्युरिटी गार्ड रमेश वरू ने दीपेन रबारी नामक युवक को रुपए दिए थे। करीब 70 लाख रुपए रमेश को उस युवक से लेना था। किसी कारण से दीपने और उसके साथी रमेश को रुपए देने से इनकार कर रहे थे। दोनों के बीच यह विवाद काफी समय से चल रहा था। शुक्रवार दिन के समय दीपने रबारी (20) बैंक में रमेश से मिलने गया था। दोनों के बीच उधारी के रुपए को लेकर नोकझोंक होने लगा। इस पर रोष में आए सिक्युरिटी गार्ड रमेश ने अपने 12 बोर की राइफल से दीपेन पर गोली चला दी।
गोली दीपेन के पीठ के हिस्से के कूल्हे में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इस दौरान बैंक में किसी काम से आए एक पुलिसकर्मी और बैंक के कर्मचारी ने सिक्युरिटी गार्ड का राइफल नीचे की ओर कर दिया जिससे वह दूसरी गोली नहीं चला सका। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बैंक पहुंच गई और आरोपी सिक्युरिटी गार्ड को हिरासत में ले ली। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए करमसद के अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में शहर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही शुरू की हैं। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना की खबर मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक बी डी जाडेजा भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी हासिल की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो