राहुल ने कहा, पहले भाजपा का नारा बेटी बचाओ था अब शाह के ‘बेटे बचाओ’ में जुट गए हैं। बातें मेड इन इंडिया की होती है, लेकिन स्मार्ट फोन ने चीनी युवाओं को रोजगार दिया। यह मेड इन चाइना है क्योंकि मोदी जी का रोजगार पर ध्यान नहीं है।
कभी महिलाओं को देखा है शाखा में…
व डोदरा के सयाजी हॉल में विद्यार्थी संवाद में राहुल ने आरएसएस और भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा, ‘क्या शाखा में महिलाओं को देखा है शॉटर््स पहने।’ उनके इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
राहुल ने कहा था, भाजपा की सोच ऐसी है कि जब तक महिला चुप रहे और कुछ न बोले तब तक तो ठीक है। जब महिला ने मुंह खोला उसे चुप कराने में जुट जाते हैं। आरएसएस में एक भी महिला नहीं है। राहुल ने 2014 लोकसभा चुनाव में हार के लिए गलती स्वीकारते कहा, भाजपा की पिटाई ने हमारी आंखें खोल दी हैं। इससे काफी सीखने को मिला है।
माफी मांगें : पटेल
&क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनकी पार्टी महिलाओं को ऐसी दृष्टि से ही देखते रहते हैं? राष्ट्रीय सेविका समिति में महिलाएं ही हैं। राहुल माफी मांगे वरना गुजरात में बची सीटें भी जाएंगी।आंनदीबेन पटेल, पूर्व सीएम