Gujarat election 2022: भगवंत मान का दावा, वोटिंग में कमी यानी भाजपा को नुकसान
अहमदाबादPublished: Dec 02, 2022 10:46:10 pm
Gujarat election 2022, Bhagwant Mann, AAP, voting BJP


Gujarat election 2022: भगवंत मान का दावा, वोटिंग में कमी यानी भाजपा को नुकसान
Gujarat election 2022 Bhagwant Mann claims, decrease in voting means loss to BJP पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार ने कहा दावा किया कि वोङ्क्षटंग में कमी से भाजपा को नुकसान होगा। शहर में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि ऐसा कहते हैं कि अगर बंपर वोटिंग हो तो सरकार के खिलाफ वोटिंग हुई है और कम वोटिंग हुई हो तो कहते हैं कि सरकार के पक्ष में वोटिंग हुई है। लेकिन गुजरात में इससे उलट हुआ है। भाजपा के लोग पहले लोगों को घर से निकाल-निकाल कर वोटिंग करवाते थे, लेकिन कल उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसका मतलब यह है कि वोटिंग में कमी दिखना यानी भाजपा को नुकसान होगा।