अहमदाबाद

Bharat swasthya Yatra from 18 in Gujarat

गुजरात में स्वस्थ भारत यात्रा कल से-१२ दिसम्बर तक १२ जिलों में साइकिल से भ्रमण

अहमदाबादNov 16, 2018 / 10:20 pm

Omprakash Sharma

Bharat swasthya Yatra from 18 in Gujarat

अहमदाबाद. महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती के उपलक्ष्य में देश में आयोजित होने वाली स्वस्थ भारत यात्रा रविवार से गुजरात में प्रवेश करेगी। ईट राइट इंडिया कार्यक्रम के अन्तर्गत देश में जागरुकता फेलाने के लिए १६ अक्टूबर २०१८ से शुरू हुई स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा अहमदाबाद में ५ दिसम्बर में प्रवेश करेगी। उस दौरान कांकरिया में भव्य जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पूनमंचद परमार ने बताया कि महात्मा गांधी के जीवन संदेश से स्वस्थ जीवन की प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी प्रेरित स्वस्थ भारत यात्रा गुजरात में चौबीस दिन रहेगी। गुजरात यात्रा के दौरान स्वस्थ्य भारत और ईट राइट का संदेश फेलाया जाएगा। यह यात्रा दांडी, सूरत भरुच, वडोदरा, गोधरा, संतरामपुर, बालासिनोर, नडियाद, अमहदाबाद, गांधीनगर, महेसाणा और बनासकांठा के पालनपुर समेत बारह जिलों में भ्रमण करेगी। १२ जिलों में से गुजरने के बाद यात्रा राजस्थान के लिए रवाना होगी। देशभर में भ्रमण करने वाली यह साइकिल यात्रा २७ जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अहमदाबाद में ५ दिसम्बर को प्रवेश करेगी। उस दौरान शाम पांच बजे कांकरिया में लगभग पांच हजार लोगों की मौजूदगी में स्वस्थ भारत मेला कार्यक्रम होगा। गुजरात में यात्रा के दौरान विविध जगहों पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल व सरकार के अन्य मंत्री और अधिकारी गण मौजूद रहेंगे। हरेक जिलों में एनसीसी कैडेट तथा समाज के प्रतिष्ठि नागरिक भी जुड़ेंगे। यात्रा के दौरान दिन में जागरुकता के कार्यक्रम होंगे। जिसमें खानपान व स्वास्थ्य के अन्य पहलुओं को लेकर भी जागरुकता फेलाई जाएगी।
गौरतलब है कि यह यात्रा देशभर में चलेगी जिसमें देशवासियों को खानपान के संबंध में जागरुकता के अलावा स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.