scriptगुजरात फिर भाजपामय, कांग्रेस का सूपड़ा साफ | BJP again sweeps Gujarat, Congress gets zero | Patrika News

गुजरात फिर भाजपामय, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

locationअहमदाबादPublished: May 24, 2019 01:46:17 am

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-सभी 26 सीटों पर खिला कमल

Gujarat,BJP, LS polls

गुजरात फिर भाजपामय, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

अहमदाबाद. लोकसभा चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर भाजपा को जोरदार पटखनी देते हुए गुजरात की सभी 26 सीटें जीत लीं।
भाजपा ने एक बार फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी 26 सीटों वाला जादू बरकरार रखा। गुजरात में लोकसभा चुनाव के नतीजे अनुमान के करीब ही रहे। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी जहां राफेल, जीएसटी और अन्य मुद्दों को उभारने में लगे रहे वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार कर राष्ट्रवाद और गुजरात के विकास के मुद्दे को लेकर मतदाताओं को झकझोरने का प्रयास किया।
इस बार के चुनाव में पहले से राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और ज्यादा सशक्त रूप से उभरे क्योंकि वे पहली बार लोकसभा चुनाव में लड़े और जीत गए। हॉट सीटों में गांधीनगर सीट शाह ने जीत ली और यह सीट उन्होंने रिकॉर्ड 5 लाख से ज्यादा मतों से जीती। वे अब पहली बार लोकसभा में नजर आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो