scriptGujarat News : पूर्व मंत्री जोशियारा पंचतत्व में विलीन, भिलोडा, शामालाजी बाजार रहा बंद | bjp, Bjp Leader, MLa, Ex Minister, Death | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat News : पूर्व मंत्री जोशियारा पंचतत्व में विलीन, भिलोडा, शामालाजी बाजार रहा बंद

मुख्यमंत्री पटेल भी पहुंचे, दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस और भाजपा समेत आदिवासी समाज ने भी दी श्रद्धांजलि

अहमदाबादMar 16, 2022 / 10:15 am

Binod Pandey

Gujarat News : पूर्व मंत्री जोशियारा पंचतत्व में विलीन, भिलोडा, शामालाजी बाजार रहा बंद

Gujarat News : पूर्व मंत्री जोशियारा पंचतत्व में विलीन, भिलोडा, शामालाजी बाजार रहा बंद

शामलाजी. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भिलोडा-मेधरज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अनिल जोशीयारा केे पार्थिव शरीर पर बुधवार को पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। चेन्नई में जोशियारा के निधन होने के बाद मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री भिलोडा पहुंचे।
Gujarat News : पूर्व मंत्री जोशियारा पंचतत्व में विलीन, भिलोडा, शामालाजी बाजार रहा बंद
मुख्यमंत्री ने विधायक के शोक संतप्त परिवार सेे चुनाखाण गांव में जाकर मुलाकात की। उन्हें सांत्वना दिया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के आदिवासी विकास मंत्री नरेशभाई पटेल, शिक्षा राज्य मंत्री कुबेर डिंडोर, विधानसभा में विरोध पक्ष के नेता सुखराम राठवा और विधायक राजेन्द्रसिंह, पंूजा वंश, जशु पटेल, अश्विन कोटवाला और लालासिंह चौहाण, पी सीबरंडा, राजेन्द्र सिंह भाटी, हितेन्द्रसिंह सिसोदिया, भीखाभाई पटेल, रणवीरसिंह डाभी, मुकेश त्रिवेदी, मनोज पटेल,राजेन्द्र पारघी समेत अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व विधायक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थक उनके घर पहुंचने लगे। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करनेवालों की भीड़ लगी रही। पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं शोक में भिलोडा, शामलाजी और मोडासा में बाजार बंद रहे। दुकानें बंद रखी जिससे पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। तीर्थस्थल शामलाजी के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। दिवंगत डॉ अनिल जोशीयारा आदिवासी समाज के लोकप्रिय नेता थे। अपने क्षेत्र के विकास मेंं उनके योगदान की चर्चा लोगों की जुबां पर रही। भलोडा समेत शामलाजी और मोडासा क्षेत्र मे ंशोक की लहर दौड़ गई।

आणंद जिला पंचायत में पेपरलेस बजट
आणंद. आणंद जिला पंचायत की ओर से मंगलवार को राज्य में पहली बार वर्ष 2022-23 का 2404.65 लाख का पेपरलेस बजट पेश किया गया। इसे सर्वानुमति से मंजूर कर लिया गया। बजट में 2512.51 लाख की आवक और 2404.65 लाख का खर्च का अनुमान है। बजट में 106.86 लाख का घाटा बताया गया है। दूसरी ओर विपक्ष ने इस ई-बजट पेश करने की पद्धति पर एतराज जताया। बजट में सर्वाधिक खर्च शिक्षा के लिए 836.40 लाख रुपए के खर्च का अनुमान लगाया है। वहीं समाज कल्याण क्षेत्र में 100 लाख, छोटी सिंचाई के लिए 457 लाख, निर्माण विभाग में 309 लाख रुपए के खर्च का अनुमान है।

Home / Ahmedabad / Gujarat News : पूर्व मंत्री जोशियारा पंचतत्व में विलीन, भिलोडा, शामालाजी बाजार रहा बंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो