script

भाजपा व्यापारियों की पार्टी: शत्रुघ्न सिन्हा

locationअहमदाबादPublished: Apr 21, 2019 09:24:20 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

आणंद में जनसभा

shatrughan sinha

भाजपा व्यापारियों की पार्टी: शत्रुघ्न सिन्हा

आणंद. कांग्रेस के नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर प्रहार करते कहा कि मौजूदा भाजपा पार्टी अटलबिहारी वाजपेयी के समय की पार्टी नहीं है। यह भाजपा व्यापारी और खरीदारों की पार्टी बन गई है, जहां लोकशाही नहीं बल्कि तानाशाही है। सिन्हा शनिवार शाम आणंद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की नहीं बल्कि अमीर व्यापारियों, तानाशाहों और अहंकारियों की पार्टी बन चुकी है। जनहित की बातें और नीति भूतकाल बन गई है। किसी को भी विश्वास में लिए बगैर ही नोटबंदी कर दी गई। इससे देश की मध्यम और गरीब तबके की महिलाएं और छोटे व्यापारी परेशान हो गए। जब उसका विरोध किया तो उनको दबाने का प्रयास किया गया। सिन्हा ने कहा कि देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाने के वादे किए गए थे, लेनि एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बना। किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ गरीबों के खातों में 15 लाख डालने के वादे सिर्फ जुमला साबित हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वडोदरा में एम्स देने की बात कही थी, लेकिन एम्स वादा पूरा नहीं हुआ।
आणंद लोकसभा प्रत्याशी भरतसिंह सोलंकी ने कहा कि आणंद में पिछले 20 वर्षों से सिविल अस्पताल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिविल अस्पताल नहीं बनी। मजबूरन गरीबों को महंगा उपचार कराना पड़ता है।

ट्रेंडिंग वीडियो