scriptमतदान से पहले ही भाजपा प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव | BJP candidate Corona positive before voting | Patrika News

मतदान से पहले ही भाजपा प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव

locationअहमदाबादPublished: Feb 27, 2021 12:14:03 am

Submitted by:

Rajesh Bhatnagar

पंचायत चुनाव प्रचार में राज्यमंत्री जाडेजा की तबीयत बिगड़ी

वडोदरा. पंचायत चुनावों के दौरान मतदान से पहले ही करजण तहसील पंचायत की भाजपा प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव हो गई है।
सूत्रों के अनुसार जिला, तहसील पंचायत व नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। इससे पहले ही करजण तहसील पंचायत की कमरडी सीट से भाजपा प्रत्याशी शैलषाबेन पटेल की तबीयत तीन दिन पहले बिगड़ गई। जांच करवाने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पति परेश पटेल के अलावा कार्यकर्ता भी साथ थे, पति को होम क्वारेंटाइन किया गया है, कार्यकर्ताओं को भी कोरोना जांच करवाने की सलाह दी गई है।
वडोदरा. जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी अग्रवाल के अनुसार वडोदरा जिला पंचायत, वडोदरा ग्रामीण, डभोई, वाघोडिया, सावली, शिनोर, करजण, पादरा, डेसर सहित 8 तहसील पंचायतों, डभोई, पादरा व सावली नगर पालिका के चुनाव में रविवार को मतदान होगा। तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
बुखार, डायरिया की शिकायत के बाद जाडेजा को किया अस्पताल में भर्ती

जामनगर. प्रदेश के अन्न व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिला पंचायत के चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को बुखार व डायरिया की शिकायत के बाद उन्हें जामनगर के जी.जी. अस्पताल मेंं भर्ती किया गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के साथ गुरुवार को पंचायत चुनाव के प्रचार में रहे जाडेजा ने पहले महानगर पालिका और अब पंचायत चुनाव के प्रचार में निरंतर जुटे रहने के कारण थकान के चलते बुखार की शिकायत की। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने फोन करके जाडेजा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
जामनगर. जामनगर जिला पंचायत, छह तहसील पंचायतों व सिक्का नगर पालिका के चुनाव के दौरान रविवार को मतदान होगा। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप स्वास्थ्य संबंधी हर प्रकार की सुरक्षा बरती जाएगी। तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो