scriptGujarat election 2022: भाजपा-कांग्रेस विधायकों को प्रचार के दौरान कड़वे अनुभव, जनता ने पूछे सवाल, क्या किया काम? | Patrika News

Gujarat election 2022: भाजपा-कांग्रेस विधायकों को प्रचार के दौरान कड़वे अनुभव, जनता ने पूछे सवाल, क्या किया काम?

locationअहमदाबादPublished: Nov 19, 2022 09:41:12 pm

Gujarat election 2022: BJP-Congress MLAs had bitter experience during campaigning
जनप्रतिनिधि का जनता से हुआ सामना तो बोलती हो गई बंद!
-रापर में कांग्रेस की संतोकबेन, वाव में गेनीबेन, महुधा में इंद्रजीत को करना पड़ा पड़ा रोष का सामना -जामनगर में भाजपा के राघवजी, खेडब्रह्मा में कोटवाल, द्वारका में पबूभा को भी जनता ने घेरा
 

Gujarat election 2022: भाजपा-कांग्रेस विधायकों को प्रचार के दौरान कड़वे अनुभव, जनता ने पूछे सवाल, क्या किया काम?

Gujarat election 2022: भाजपा-कांग्रेस विधायकों को प्रचार के दौरान कड़वे अनुभव, जनता ने पूछे सवाल, क्या किया काम?

नगेन्द्र सिंह

अहमदाबाद/जामनगर. लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व Gujarat election 2022 के लिए चुनाव प्रचार गति पकड़ रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का जब जमीन पर जनता से सामना हुआ तो उनकी बोलती बंद हो गई। दरअसल, 5 साल बाद फिर चुनाव आने पर विधायक फिर जनता के बीच दिखाई दे रहे हैं। इस पर जनता उनसे विकास कार्यों का हिसाब मांग रहे हैं। 5 साल तक दिखाई नहीं देने की वजह पूछ रहे हैं। सत्ताधारी दल भाजपा के विधायकों को तो जनता के रोष का सामना करना ही पड़ रहा है, कांग्रेस विधायकों की स्थिति भी इससे जुदा नहीं है। जनता के विरोध के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

अरेठिया से मांगा कामों का लेखाजोखा

ऐसे ही एक वायरल वीडियो में कच्छ जिले के रापर में कांग्रेस की मौजूदा विधायक संतोकबेन अरेठिया को प्रचार के दौरान एक व्यक्ति के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यक्ति का कहना था कि 5 साल में एक रुपए की भी ग्रांट तक उन्होंने पटेल जाति बहुल इलाके में आवंटित नहीं की है। उसने 5 साल का हिसाब मांगा तो उनकी बोलती बंद हो गई। ये वीडियो भी जमकर वायरल हुआ है। इस सीट से कांग्रेस ने बचूभाई अरेठिया को टिकट दिया है।

Gujarat election 2022: भाजपा-कांग्रेस विधायकों को प्रचार के दौरान कड़वे अनुभव, जनता ने पूछे सवाल, क्या किया काम?
गेनीबेन से मांगा विकास का हिसाब

उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव सीट से कांग्रेस की मौजूदा विधायक गेनीबेन ठाकोर को भी प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। वे भरदावा और टोभा गांव में प्रचार को पहुंची तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और इलाके में उनकी ओर से किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा मांगा। जनता के सवालों का उनसे जवाब देते नहीं बना। इस दौरान गेनीबेन के समर्थकों और ग्रामीणों में एक बार बहस भी देखने को मिली। बाद में अन्य लोगों ने बीच में आकर मामला शांत किया। यह वीडियो भी वायरल हुआ है।
परमार से लोगों ने पूछा-समस्या हो तो कहां बताएं

मध्य गुजरात के खेड़ा जिले की महुधा सीट से कांग्रेस विधायक व इस बार फिर प्रत्याशी बने इंद्रजीत सिंह परमार को भी जनता के रोष का सामना करना पड़ा है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। एक व्यक्ति ने उन्हें प्रचार के दौरान पूछा कि 30 साल तक उनके पिता और फिर पांच साल से वे विधायक हैं। चुनाव के दौरान वे दिखाई दे रहे हैं कोई समस्या हो तो वे किसे बताएं। वे फिर से चुनाव मैदान में हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8fnnam
कैबिनेट मंत्री राघवजी को करना पड़ा विरोध का सामना

उधर सौराष्ट्र में जामनगर ग्रामीण सीट से विधायक, वर्तमान कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी में राघवजी पटेल को भी जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। वे नवानागना इलाके में प्रचार को पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने उनके इलाके के कई विकास कार्य अटके होने और काम नहीं होने की बात कहकर नाराजगी जताई। आखिरकार उन्होंने जनता के सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
7 बार के विधायक को घेरा

सौराष्ट्र इलाके की द्वारका सीट से 7 बार के विधायक पबुभा माणेक को भी चुनाव प्रचार के दौरान जनता ने घेरा। उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

पाला बदलने वाले कोटवाल का भी विरोध
उत्तर गुजरात में साबरकांठा जिले की खेडब्रह्मा (एसटी) सीट से पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर जीते विधायक और अब पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने वाले प्रत्याशी अश्विन कोटवाल का भी जनना में विरोध हो रहा है। विजयनगर तहसील के जोरावरनगर में प्रचार को पहुंचे कोटवाल को गांव वालों की ओर से विकास कार्य नहीं होने के साथ-साथ अपनी समस्याएं रखीं ,इस पर कोटवाल नाराज हो गए। वायरल वीडियो में उन्होंने जनता से कह दिया कि मैं तुम्हारे सवालों का जवाब देने के लिए बंधा नहीं हुआ हूं। मत मांगने आया हूं, गांव वाले चाहेंगे तो देंगे, नहीं चाहेंगे तो नहीं देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो