script‘भाजपा सरकार तत्काल करे किसानों की मदद’ | BJP government, Gujarat government, farmers, help, leader of oppostion | Patrika News

‘भाजपा सरकार तत्काल करे किसानों की मदद’

locationअहमदाबादPublished: Sep 04, 2020 08:57:39 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

BJP government, Gujarat government, farmers, help, leader of oppostion :
किसान, खेती और गांवों की हालत बनी खस्ता

'भाजपा सरकार तत्काल करे किसानों की मदद'

‘भाजपा सरकार तत्काल करे किसानों की मदद’

गांधीनगर. गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी ने भारी बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने शुक्रवार को जूनागढ़ के कई गांवों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों की फसलों को हुए नुकसान की जानकारी हासिल की और उनकी व्यथा सुनी।
धानाणी ने कहा कि जूनागढ़ की वंथली तहसील के टीनमस गांव में छगनबापा के खेत का जायजा लिया। छगनबापा दस बीघा के किसान खातेदार हैं। उन्होंने मूंगफली के महंगे बीज, जो 1700 से 2500 रुपए मण के दामों पर मिलते हैं। उन्हें विश्वास था कि बीस मण मूंगफली की पैदावार होगी, लेकिन भारी बारिश में उनकी मूंगफली की फसल बर्बाद हो गई।
उन्होंने गुजरात की भाजपा सरकार पर प्रहार करते कहा कि भाजपा सरकार की नीति के चलते ही किसान, खेती और गांवों की हालत खस्ता हो गई है। उनका आरोप है कि बीमा कम्पनियों और भाजपा की सांठगांठ से किसानों को 25 हजार करोड़ बर्बाद हो गए। भाजपा की किसान विरोधी के नीति और किसान कर्ज में दबे हैं।
उन्होंने कहा कि जूनागढ़ समेत सौराष्ट्र में 162 फीसदी से ज्यादा बारिश है। उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात एवं दक्षिण गुजरात हर जगह बारिश से तबाही है। 25 हजार करोड़ की खाद, बीज, दवा और मजदूरी में किसानों को बर्बाद हो गया है। ऐसे में भाजपा सरकार को किसानों की मदद में आना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो